Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं Mrunal Thakur, फिनाले से पहले बताया 'सबसे मजबूत'

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 10:34 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Finale हाय नन्ना एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रियलिटी शो बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ...और पढ़ें

    मृणाल ठाकुर ने इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मृणाल ठाकुर ने इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट को मृणाल ठाकुर ने किया सपोर्ट
    2. मृणाल ठाकुर ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे मजबूत
    3. 28 जनवरी को होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Winner: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा। 15 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर के वक्त घर में 17 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी थी, फिर शो में चार कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि, फिनाले के करीब सिर्फ घरवाले पहुंच पाए हैं। 

    28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले है। सभी खिलाड़ी विनर बनने की रेस में जी जान लगा रहे हैं। दूसरी ओर सेलेब्स से लेकर फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी का सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी अपने बिग बॉस के घरवालों में से अपने फेवरेट के लिए चीयरअप किया है। जानिए वह किसका सपोर्ट कर रही हैं।

    इस खिलाड़ी को विनर बनता देखना चाहती हैं मृणाल ठाकुर

    मृणाल ठाकुर ने 'बिग बॉस 17' के जिस खिलाड़ी का सपोर्ट किया है, वो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हैं। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अंकिता को चीयरअप किया है। मृणाल ने लिखा, "अंकिता लोखंडे मेरी गर्ल सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट। आपको ताकत और प्यार भेज रही हूं।"

    Mrunal Thakur Instagram 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'आखिर सच सामने आ गया...', इस कंटेस्टेंट को 'बेवकूफ' बताकर Aishwarya Sharma ने निकाली भड़ास

    किसे मिलेगा फिनाले का टिकट?

    'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में समर्थ जुरेल का पत्ता साफ हो गया है। अब घर में अभिषेक कुमार, आयशा खान, मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बचे हैं। अपकमिंग एपिसोड में टिकट टू फिनाले के लिए टॉर्चर टास्क होगा। टास्क में दो टीमों का बंटवारा हुआ। एक टीम में मुनव्वर, मनारा, अभिषेक और अरुण थे, जबकि दूसरी टीम में अंकिता, विक्की, आयशा और ईशा। 

    खबरें और भी

    जो टीम जीतेगी, उनमें से एक को फिनाले का टिकट मिलेगा और दूसरी टीम नॉमिनेट हो जाएगी। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे अंकित की टीम ने मनारा, अरुण और अभिषेक को खूब टॉर्चर किया। यहां तक कि आंखों में मिर्ची तक डाल दिया। अब अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि कौन फिनाले में पहुंचेगा और कौन नॉमिनेट होगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'आपके सब रिश्ते पवित्र और मेरे...', फिर हुई Vicky Jain और Ankita Lokhande के बीच जबरदस्त लड़ाई