Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Finale: जाते-जाते बिग बॉस को शायर बना गए Munawar Faruqui, सुनते ही मुंह से निकलेगा 'वाह-वाह'

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 04:19 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Finale बिग बॉस सीजन 17 अब फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए भर-भरकर वोट्स दे रहे हैं। फिनाले से तीन दिन पहले ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17 Finale: जाते-जाते बिग बॉस को शायर बना गए Munawar Faruqui / फोटो- Instagram
    Bigg Boss 17 Finale: जाते-जाते बिग बॉस को शायर बना गए Munawar Faruqui / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मुनव्वर फारुकी ने बनाया बिग बॉस को शायर
    2. बिग बॉस ने पहली बार किसी कंटेस्टेंट के लिए बोली शायरी
    3. बिग बॉस में अपनी जर्नी देख भावुक हुए मुनव्वर फारुकी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस सीजन 17 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीजन में टोटल 17 कंटेस्टेंट आए थे, जिसमें से बस अब शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं। मुनव्वर फारुकी -अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी ने टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे हुए, जिनका सफर अब से बस चंद दिनों के अंदर ही खत्म होने वाला है और सलमान खान को अपने शो का इस सीजन का विनर मिलने वाला है।

    बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपने घर लेकर जाएगा, ये तो रविवार को पता लगेगा, लेकिन उससे पहले मुनव्वर फारुकी ने भी बिग बॉस पर अपना ऐसा असर छोड़ दिया है कि उनकी भावनाएं भी उनके कंट्रोल में नहीं रहीं और उन्होंने इस बात का एलान कर दिया।

    बिग बॉस में अपने सफर को देख भावुक हुए मुनव्वर

    स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इस सीजन के एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं। कभी उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी, तो कभी अपने शायराना अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। वो एक ऐसे कंटेस्टेंट रहे, जो पूरे सीजन अपने सफर को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाते रहे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: किरदार पर कींचड़ से दोस्ती पर सवाल तक, गिरते-संभलते मुनव्वर फारुकी ने यूं तय किया फिनाले का सफर

    बिग बॉस 17 खत्म होने से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को उनकी साढ़े तीन महीने की जर्नी की एक झलक दिखाई। हाल ही में बिग बॉस 17 में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के सफर की भी एक झलक दिखाई गयी, जिसे देखने के बाद वह काफी भावुक हो गए। मनारा चोपड़ा के साथ-साथ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ उनके इस सफर को बिग बॉस ने एक छोटे से प्रोमो में कैप्चर किया।

    खबरें और भी

    मुनव्वर के लिए खुद बिग बॉस भी बने शायर

    इस सीजन में मुनव्वर फारुकी ने हर किसी की बात का जवाब अपने शायराना अंदाज में दिया है। सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि बिग बॉस जब भी उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते थे, तो उनकी शायरी सुने बिना नहीं रह पाते थे।

    इस शो के खत्म होने से पहले और घर छोड़ने से पहले मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस पर भी ऐसा प्रभाव डाला की वह शायर बन गए। उन्होंने मुनव्वर को उनकी जर्नी दिखाते हुए कहा, "बदल जाएंगे सीजन, ये मौहल्ला उजड़ जाएगा। कोई और यहां पर जरूर आबाद रहेगा, लेकिन मुनव्वर हमें आने वाले समय में भी आपका ये सफर जरूर याद रहेगा"।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन ने आयशा-सना और ईशा के साथ मनाया आजादी का जश्न, फैंस बोले- 'इनकी बस लड़कियां दोस्त बनती है'