Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: किरदार पर उछली कीचड़, दोस्ती पर उठे सवाल, गिरते-संभलते मुनव्वर ने यूं तय किया फिनाले का सफर

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:21 PM (GMT+05:30)

    Munawar Faruqui Bigg Boss 17 Journey बिग बॉस 17 का सफर कुछ घंटों में खत्म होने वाला है। फाइनलिस्ट्स में पहुंचे मुनव्वर फारुकी लोकप्रियता ने बड़ा योगदा ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी ने यूं तय किया फिनाले का सफर, (X Image)
    मुनव्वर फारुकी ने यूं तय किया फिनाले का सफर, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Finale Munawar Faruqui Journey: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ घंटे दूर है। फाइनलिस्ट्स में पहुंचे मुनव्वर टाइटल जीतने के बेहद करीब हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन रहे मुनव्वर ने शो में अपने खेल से प्रभावित किया।

    इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने खूब स्ट्रगल भी किया है। जिसका नतीजा ये हुआ कि आज उन्हें चाहने वाले लाखों फैंस हैं। फिनाले से पहले बिग बॉस 17 में मुनव्वर की जर्नी के कुछ अहम पल। 

    जिंदगी में आया तूफान

    बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी ने जीतने के जज्बे के साथ एंट्री की थी। उनका कॉन्फिडेंस और गेम दर्शकों को पसंद भी आया, लेकिन इस रियलिटी शो ने उनकी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा तूफान भी लेकर आया।

    किरदार पर लगा दाग

    बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी के चाहने वालों को उनका एक अलग और अंजान पहलू देखने को मिला। साफ सुथरी छवि के साथ कॉमेडियन शो में आगे बढ़ रहे थे और जीतने की मजबूत दावेदारी रख रहे थे। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनके किरदार पर कीचड़ उछाला गया, जिसके लिए वो सफाई भी नहीं दे सके।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Voting: लॉक हुआ नाम, न मुनव्वर, न अंकिता, नंबर 1 की पोजिशन पर इस कंटेस्टेंट ने जमाया कब्जा

    पर्सनल लाइफ बनी गॉसिप 

    बिग बॉस 17 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस आयशा खान की एंट्री हुई। आते ही उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर एक साथ कई लड़कियों को डेट करने और धोखा देने का आरोप लगाया। जवाब में मुनव्वर ने कोई सफाई नहीं दी। इन आरोपों को मजबूती तब मिल गई, जब उनकी गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी ने अपना बयान जारी कर दिया।

    खबरें और भी

    मुनव्वर साबित हुए झूठे

    नाजीला ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि मुनव्वर फारुकी ने सिर्फ आयशा या उन्हें धोखा नहीं दिया है, उनकी लिस्ट बहुत लंबी है। नाजीला ने कहा कि मुनव्वर ने एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ता रखा।  नाजीला सिताशी के इन आरोपों ने मुनव्वर फारुकी को झूठा साबित कर दिया, क्योंकि बिग बॉस 17 के घर में नाजीला को अपनी गर्लफ्रेंड बताते आए थे और कहते थे कि वो उनके दिए हुए कपड़े पहनते हैं, जबकि असल में दोनों का पहले ही ब्रेकअप हो चुका था।

    आयशा ने उड़ाई धज्जियां

    मुनव्वर फारुकी इन मुश्किलों से उबर की कोशिश कर ही रहे थे कि आयशा खान ने एक बार फिर नेशनल टीवी पर उनके इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। मुनव्वर से नाराज आयशा ने खुलासा किया कि उनकी एक्स वाइफ से तालाक कॉमेडियन के धोखे की वजह से हुआ था। आयशा ने बताया कि मुनव्वर ने अपनी पत्नी को नाजीला सिताशी के साथ मिलकर धोखा दिया था और गांव के किसी कोने में जाकर फेंक दिया, जहां से वो अपनी आवाज भी नहीं उठा पाई।

    बुरी तरह टूटे मुनव्वर फारुकी

    आयशा खान के इस खुलासे ने मुनव्वर फारुकी को पूरी तरह तोड़ दिया। इस बीच उनके लिए सहारा बने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान और दोस्त अभिषेक कुमार। सलमान खान ने बिग बॉस 17 के मंच पर आयशा खान का भांडा फोड़ा। होस्ट ने बताया कि शो में पहुंचने के लिए आयशा ने अपने ही दोस्त के साथ पॉडकास्ट बनाया और यहां आने का मकसद फेम पाना है, ना कि मुनव्वर फारुकी से मांफी मंगवाना।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'धक्का दिया और फिर मेरे साथ....', 9 साल की उम्र में Ayesha हुई थीं हैरेसमेंट का शिकार, छलका दर्द

    रिश्तों में आई दरार

    सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी को भी समझाया। इसके बाद फैमिली वीक में उनसे मिलने उनकी बहन आईं और हिम्मत दी। इन उतार- चढ़ावों को बाद कॉमेडियन ने खुद को संभाला और अपने गेम पर वापस लौटे। इस बीच एक बार फिर उनके सामने नया चैलेंज आया।

    इस बार कॉमेडियन के साथी कंटेस्टेंट्स ने उन पर झूठा होने का आरोप लगाया। अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे संग उनकी दोस्ती को भी फेक कहा गया। शो के आखिरी टास्क में तो अंकिता और मुनव्वर की दोस्ती टूट ही गई, लेकिन अभिषेक ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

    बिग बॉस के बने फाइनलिस्ट

    मुनव्वर फारुकी ने बनते- बिगड़ते, गिरते- संभलते हुए बिग बॉस 17 में अब अपना सफर पूरा कर लिया। बस कुछ दिनों में शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसके साथ ही इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा, जिसके लिए मुनव्वर फारुकी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में 100 से भी ज्यादा दिन बिताए है। उनके इस सफर में फैंस ने कॉमेडियन का पूरा साथ दिया। अब मुनव्वर फारुकी के फैंस उन्हें बिग बॉस 17 का विनर बनाने के लिए भी दिल खोलकर सपोर्ट कर रहे हैं।