Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक शो में फिर साथ दिखेंगे बिग बॉस 17 के Abhishek Kumar और Priyanka Chahar Choudhary, देंगे एक-दूसरे को टक्कर

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 05:39 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Finale बिग बॉस सीजन 17 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे अभिषेक कुमार ने टॉप फाइव फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह पक्की की है। मुनव्वर फारुकी क ...और पढ़ें

    इस रियलिटी शो में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं अभिषेक कुमार-प्रियंका चाहर चौधरी / फोटो- Instagram
    इस रियलिटी शो में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं अभिषेक कुमार-प्रियंका चाहर चौधरी / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 के बाद इस शो में दिखेंगे अभिषेक कुमार
    2. प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़ते दिखेंगे अभिषेक कुमार
    3. पहले भी नजर आ चुकी है अभिषेक-प्रियंका की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: कलर्स अपने फिक्शन शोज के साथ-साथ रियलिटी शो से भी दर्शकों को खुद से कनेक्ट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। उनका एक रियलिटी शो खत्म होते ही दूसरा टीवी पर ऑनएयर हो जाता है। इस वक्त सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 खूब चर्चा में है। इस शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके है।

    टॉप 5 फाइनलिस्ट में जिन कंटेस्टेंट ने अपनी जगह पक्की की है, उसमें मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है।

    अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले ही अभिषेक कुमार के हाथ एक और बड़ा रियलिटी शो लग गया है, जिसमें वह अकेले नहीं, बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नजर आएंगे।

    बिग बॉस 17 के बाद इस रियलिटी शो में दिखेंगे अभिषेक कुमार

    अभिषेक कुमार की बिग बॉस में जर्नी काफी अग्रेशन भरी रही है। सलमान खान के शो में उनका सिर्फ एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ ही नहीं, बल्कि घर के हर कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा हुआ है। समर्थ को थप्पड़ मारकर एक बार वह बिग बॉस के घर से बेघर भी हो चुके हैं, लेकिन होस्ट सलमान और कुछ घरवाले मिलकर उन्हें वापस लेकर आए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: फिनाले से पहले चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'?

    जैसे-तैसे अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल हुए और अब वोटिंग लिस्ट के आधार पर मुनव्वर फारुकी के बाद उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स मिल रहे हैं। अब हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 के बाद रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 भी ऑफर हुआ है।

    अभिषेक कुमार के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी भी बनेंगी हिस्सा?

    बिग बॉस तक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अभिषेक कुमार को इस शो के लिए मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया हैं। हालांकि, अभिषेक फिलहाल तो बिग बॉस के घर में हैं, लेकिन वह खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का हिस्सा होंगे या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)

    उनके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार के साथ बिग बॉस सीजन 16 की सेकंड रनरअप प्रियंका चाहर चौधरी भी हिस्सा बनने वाली हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और अभिषेक का इक्वेशन काफी अच्छा है। दोनों शो 'उड़ारिया' में भी साथ नजर आ चुके हैं। जहां अभिषेक ने प्रियंका के देवर का किरदार अदा किया था। बिग बॉस 17 में अभिषेक को प्रियंका और अंकित दोनों का ही समर्थन मिला।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Voting: टूट जाएगी यारी! वोटिंग ट्रेंड में इन दो दोस्तों के बीच कड़ा मुकाबला, लाखों वोट्स का अंतर