Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: ग्रैंड फिनाले से पहले महाट्विस्ट! बिग बॉस ने बदल दिया इतिहास, Ankita Lokhande के हाथ लगी लॉटरी

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 02:09 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Grand Finale सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का कल फिनाले है। पांचों कंटेस्टेंट्स में से कोई एक विनर की ट्रॉफी अपने नाम क ...और पढ़ें

    ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस 17 में होगा महाट्विस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस 17 में होगा महाट्विस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 का टूटा नियम
    2. अंकिता लोखंडे होंगी इमोशनल
    3. 28 जनवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Finale: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हर साल ग्लैमर वर्ल्ड के कुछ चहीते सितारे आते हैं और दर्शकों के दिल में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं। शो के 17वें सीजन में कुल 17 खिलाड़ियों ने एंट्री की। फिर चार वाइल्ड कार्ड भी आये, लेकिन फिनाले की रेस में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स पहुंच पाये।

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और अरुण माशेट्टी (Arun Mashetty), 'बिग बॉस 17' के वो पांच लकी कंटेस्टेंट्स हैं, जो जनता के वोटों की वजह से टॉप 5 में पहुंच पाये। 28 जनवरी को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले है। फिनाले से पहले शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक बड़ा नियम टूटता हुआ दिखाई दिया। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Trophy: सबसे हटके और शानदार है इस सीजन की ट्रॉफी, विनर के साथ पहला वीडियो OUT!

    फेवरेट के लिए बिग बॉस ने बदला इतिहास

    बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम है कि घरवालों को बाहर की जानकारी नहीं दी जाती है, लेकिन फिनाले से पहले बिग बॉस ने अपना खुद का नियम बदल दिया है। शनिवार के एपिसोड में बिग बॉस अपना नियम तोड़ देंगे और घरवालों को बाहर की जानकारी दिलवाएंगे। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। वीडियो में बिग बॉस कहते नजर आ रहे हैं कि वह कंटेस्टेंट्स के लिए अपना नियम बदल रहे हैं और उन्हें बाहर की जानकारी देने जा रहे हैं।

    अंकिता लोखंडे को मिला फायदा

    फिर अंकिता लोखंडे एक न्यूज पर्सनैलिटी से मिलती हैं। वह एक्ट्रेस से पूछते हैं, "आपका जो सफर रहा है, सिर्फ आपका रहा या आपके पति का भी सफर रहा?" इस पर अंकिता कहती हैं कि यह सफर उनका और उनके पति दोनों का रहा। उन्होंने कहा कि उनकी इस जर्नी में कई उतार-चढ़ाव आयें, लेकिन उन्होंने काफी कुछ सीखा है। इसके बाद अंकिता सपोर्ट करने के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस अमृता खानविलकर आती हैं। 

    खबरें और भी

    अमृता, अंकिता को हौसला देती हैं और मराठी में कहती हैं कि उन्हें बेवजह माफी नहीं मांगनी चाहिए थी। अमृता यह भी कहती हैं कि जब-जब अंकिता रोई हैं, वह और उनकी मां भी रोई हैं। दोनों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। अंकिता के अलावा बाकी घरवालों के सपोर्ट भी आये। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'धर्म की आड़ में अपना...', Munawar Faruqui को सपोर्ट करते हुए करण कुंद्रा ने की ट्रोल्स की बोलती बंद