Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 में जैद हदीद की एक्स गर्लफ्रेंड होंगी शामिल! आकांक्षा पुरी को लेकर पहले ही बटोर चुकी हैं चर्चा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 12:48 PM (IST)

    Jad Hadid Ex- Girlfriend In Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 कुछ दिनों बाद 15 अक्टूबर से टीवी पर वापसी कर रहा है। शो में सलमान खान होस्ट बनकर एंटरटेनमेंट का तड ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी (Instagram Image)
    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jad Hadid Ex- Girlfriend In Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। शो के प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच अब एक और पॉपुलर सेलेब के शामिल होने की खबर आई है।

    बिग बॉस 17 के लिए अब तक टीवी और बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरों के नामों की चर्चा हो रही है। इस बीच अब जानकारी आई है कि बिग बॉस 17 में फिरोजा खान (खानजादी) भी शामिल होने वाली हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार खानजादी का नाम सलमान खान के शो के लिए कन्फर्म हो गया है।

    यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस ओटीटी 2' में विवाद के बाद Jad Hadid और Akanksha Puri ने फिर भरी महफिल में किया KISS, वीडियो वायरल

    जैद हदीद से है खास नाता

    फिरोजा खान, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विवादित कंटेस्टेंट जैद हदीद की वजह से भी जानी जाती हैं। दरअसल, फिरोजा खान कई बार जैद हदीद के साथ नजर आ चुकी हैं और दोनों के रिलेशनशिप की भी चर्चा रही है। हालांकि, बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें भी आ चुकी है।

    फिरोजा को मिलेगी जैद जैसी पॉपुलैरिटी

    बिग बॉस ओटीटी 2 में जैद हदीद ने खूब चर्चाए बटोरी थी। शो में उनके अड़ियल रवैये ने दर्शकों के बीच उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई थी। इसके अलावा आकांक्षा पुरी के साथ उनका ऑन स्क्रीन लिपलॉक भी वायरल हुआ था। जैद हदीद की बेबिका धुर्वे संग लड़ाई ने भी उन्हें खूब लाइमलाइट दिलाई थी। अब ये देखने वाली बाच होगी कि क्या उनकी एक्स गर्लफ्रेंड फिरोजा खान क्या कारनामा करती हैं।

    खबरें और भी

    आकांक्षा पुरी पर भड़क चुकी हैं फिरोज

    बता दें के फिरोजा खान कुछ समय पहले आकांक्षा पुरी को लेकर भी चर्चा बटोर चुकी हैं। उन्होंने खुलेआम मीडिया के सामने आकांक्षा पुरी को धमकी दी थी कि वो उनके ब्वॉयफ्रेंड जैद हदीद से दूर रहे।

    यह भी पढ़ें- Jad Hadid GF: सरेआम Akanksha Puri पर भड़कीं Jad Hadid की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'उससे दूर रहो'

    ये सितारे हो सकते हैं शामिल

    बिग बॉस 17 में शामिल होने के लिए के अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें ऐश्वर्या शर्मा के अलावा विवियन डीसेना, ऋषभ जायसवाल, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे स्टार्स के नामों की भी चर्चा हो चुकी है।