विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: आयशा खान के 'किस' वाले इंसीडेंट पर फूटा औरा का गुस्सा, बताया कौन जीतेगा इस बार का 'बिग बॉस'

Published: Tue, 09 Jan 2024 10:08 AM (IST)

Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। बहुत ...और पढ़ें

औरा और आयशा खान (फाइल फोटो): फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
औरा और आयशा खान (फाइल फोटो): फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' से एलिमिनेट हुए औरा
  2. आयशा खान के किस वाले इंसीडेंट पर तोड़ी चुप्पी
  3. 'बिग बॉस 17' के दावेदार विनर का बताया नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है। सलमान खान के होस्टेड शो का आखिरी एपिसोड इसी महीने ऑनएयर होगा। फिनाले राउंड में पहुंचने का सपना तो हर कंटेस्टेंट का था, लेकिन कई का सफर बीच शो में ही खत्म हो गया है। हाल ही में के-पॉप सिंगर औरा (Aoora) शो से एलिमिनेट हो गए। बाहर आने के बाद उन्होंने कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की है। इसके साथ ही शो जीतने वाले दावेदार कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा भी किया है।

औरा ने लिया टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम 

औरा ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। वह ज्यादा लंबे समय तक शो में नहीं टिक सके। लैंग्वेज बेरियर होने की वजह से उन्हें बात करने में परेशानी होती थी। उन्होंने घर में कुछ दोस्त बनाए, जिसमें यूट्यूबर अरुण माशेट्टी उनके सबसे अच्छे दोस्त बने। अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने आयशा के उस इंसीडेंट के बारे में भी बात की, जब उन्होंने उन्हें किस किया था।

ये होगा 'बिग बॉस 17' का विनर!

ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में औरा ने बताया कि वह किसे इस सीजन का विनर समझते हैं। उनके अनुसार न मुनव्वर, न अंकिता और न विक्की शो के विनर होंगे। अभिषेक कुमार 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतकर ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक अक्सर कहा करते थे कि वह ट्रॉफी जीतना चाहते हैं।

आयशा के 'किस' वाले इंसीडेंट पर कही ये बात

औरा ने आयशा के उन्हें किस करने वाले इंसीडेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब आयशा ने उन्हें किस किया था, तब उन्हें अच्छा नहीं लगा था। जबकि आयशा, मुनव्वर से क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी और फिर सब ठीक हो गया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: नॉमिनेशन में बड़ा उलटफेर, बॉटम 3 में आए ये कंटेस्टेंट, अभिषेक कुमार हो जाएंगे एलिमिनेट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।