Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'अभिषेक नहीं लड़ना चाहता था लेकिन...', औरा ने मुनव्वर फारुकी से लेकर मेकर्स तक की खोली असलियत

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 01:22 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट बचे हुए। एक के बाद एक कंटेस्टेंट का सफर सलमान खान के शो में खत्म हो रहा है। अब बीते हफ्ते ही ब ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 से एविक्ट होने के बाद औरा ने बताया किस्से करते हैं घर में नफरत / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 से एविक्ट होने के बाद औरा ने बताया किस्से करते हैं घर में नफरत / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इस कंटेस्टेंट से नफरत करते हैं के-पॉप स्टार औरा
    2. बिग बॉस 17 के मेकर्स इस वजह से नाराज हैं औरा
    3. सलमान खान के शो से एविक्ट होते ही औरा ने खोली कंटेस्टेंट की पोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। एक के बाद एक कंटेस्टेंट का सफर इस शो में खत्म हो रहा है।

    ऐश्वर्या-रिंकू और नील के बाद अब बीते हफ्ते ही कलर्स के इस विवादित शो से के-पॉप स्टार औरा एविक्ट हो चुके हैं। आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में आने वाले औरा का हर कंटेस्टेंट से एक अच्छा बॉन्ड रहा है।

    लेकिन अब सलमान खान के शो से एविक्ट होने के बाद सिंगर औरा ने मुनव्वर फारुकी से लेकर अंकिता और अभिषेक तक हर किसी की असलियत खोली। इसके साथ ही औरा ने बिग बॉस 17 के मेकर्स के फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

    के-पॉप स्टार औरा क्यों हुए बिग बॉस के मेकर्स से नाराज?

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद साउथ कोरियन सिंगर औरा ने अपने सफर के बारे में बताया। पिंकविला से खास बातचीत के दौरान उन्होंने मेकर्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए खुद के एविक्शन को अनफेयर बताया। औरा ने बातचीत में कहा,

    खबरें और भी

    "मैंने खुद वोटिंग लिस्ट चेक की है, जिसमें मैं तीसरे नंबर पर था, पता नहीं क्यों उन्होंने मुझे शो से बाहर निकाला"।

    इस दौरान औरा ने ये भी बताया कि वह अरुण से बहुत ज्यादा कनेक्टेड थे, इसलिए जब अनुराग डोभाल ने उन्हें पोक किया, तो उन्हें बहुत ही बुरा फील हुआ।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आयशा खान के 'किस' वाले इंसीडेंट पर फूटा औरा का गुस्सा, बताया कौन जीतेगा इस बार का 'बिग बॉस'

    औरा यहीं पर शांत नहीं हुए, उन्होंने ये भी कह डाला कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui)उन्हें पूरी तरह से फेक लगते हैं और यही वजह है कि वह उनसे नफरत करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)

    अभिषेक लड़ना नहीं चाहता था-औरा

    अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए साउथ कोरियन सिंगर ने ये भी कहा कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar)किसी से भी घर में लड़ना नहीं चाहते हैं, लेकिन ईशा मालवीय और समर्थ मिलकर उन्हें बहुत ही ज्यादा पोक कर रहे थे और गंदा-गंदा बोल रहे थे।

    आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 17 में अब बस 9 कंटेस्टेंट ही सलमान खान के शो में बचे हुए हैं और इस हफ्ते एक और सदस्य का सफर इस शो में खत्म हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन को सास ने दिखाई असलियत, बेटी अंकिता और दामाद को वंदना लोखंडे ने दिया रियलिटी चेक