Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 के घर में फूट-फूटकर रोए Munawar Faruqui, बेटे को यादकर नील भट्ट से बयां किए दिल के जज्बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 02:18 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 मुनव्वर फारूकी ने लॉक अप सीजन 1 में खुलासा किया था कि उनकी सीक्रेट शादी हुई थी जिससे उन्हें एक बेटा भी है। इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में छलके मुनव्वर फारूकी के आंसू (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
    बिग बॉस 17 में छलके मुनव्वर फारूकी के आंसू (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में रोए मुनव्वर फारूकी
    2. मुनव्वर फारूकी को आई बेटे की याद
    3. नील भट्ट के साथ मुनव्वर फारूकी ने की दिल की बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में कहीं रिश्ते बन रहे हैं तो कहीं दुश्मनी पनप रही है। एक हफ्ते में ही बिग बॉस का माहौल गरमा गया है। दूसरी ओर लेटेस्ट प्रोमो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को रोते हुए देखा गया। वह नील भट्ट (Neil Bhatt) के साथ बातचीत में अपने आंसू नहीं रोक पाए।

    मुनव्वर फारूकी अभी से 'बिग बॉस 17' के मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे हैं। वह बिग बॉस के दम वाले मकान में रह रहे हैं। उनकी सभी घरवालों से अच्छी बन रही है। वह हर किसी को समझाते हुए नजर आते हैं। हालांकि, हालिया प्रोमो में मुनव्वर अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाए और रो दिए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एक चुटकुले ने डाला जेल के अंदर, जानें कौन हैं मुनव्वर फारुकी जिनकी सलमान के शो में हुई है एंट्री

    मुनव्वर फारूकी के छलके आंसू

    'बिग बॉस 17' के हालिया प्रोमो में मुनव्वर फारूकी रोते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूल किनारे नील भट्ट के साथ बैठे मुनव्वर अपने बेटे को याद कर इमोशनल हो गए। उन्होंने नील भट्ट से दिल की बात बयां करते हुए कहा, "मेरा एक बेटा है, जिसकी उम्र 5 साल है। वह मुझसे दूर रह रहा था, लेकिन 6 महीने पहले ही मेरे पास वापस आया है। आखिरकार वह मेरे पास है और उसके साथ कुछ महीने रहने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी जिंदगी में क्या मिस किया।"

    मुनव्वर ने आगे कहा, "पिछले 4-5 महीने में मैं उससे बहुत कनेक्ट हो गया और मैं अब उसके बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। मैं उसे बहुत मिस कर रहा हूं और मैं पूरा दिन सोचता रहता हूं कि वह अभी क्या कर रहा होगा।" इसके बाद अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) उनकी पीठ सहलाते हैं।

    खबरें और भी

    लॉक अप में खोला था बीवी और बच्चे का राज

    कंगना रनोट के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'लॉक अप सीजन 1' की ट्रॉफी मुनव्वर ने जीती थी। शो के एपिसोड में मुनव्वर ने एक ऐसा राज खोला था, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया था। मुनव्वर ने बताया था कि कम उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे और उनके तलाक का मामला कोर्ट में है। उन्होंने कहा था कि वह पहले अपने बेटे की वजह से चुप थे।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Bigg Boss 17 की Firoza Khan उर्फ 'खानजादी' ? Jad Hadid संग डेटिंग समेत जानें रैपर के बारे में ये बातें