Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी से नाराज हुए उनके फैंस, ये 5 बातें बिगाड़ रही हैं सलमान के शो में उनका गेम?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 06:36 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान के शो में अंकिता लोखंडे से लेकर कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। हालांकि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को इस सीजन के सबसे मजबूत क ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 के खिलाड़ी मुनव्वर के गेम से नाराज हुए फैंस / Photo- Instagram
    बिग बॉस 17 के खिलाड़ी मुनव्वर के गेम से नाराज हुए फैंस / Photo- Instagram

    HighLights

    1. ये पांच चीजें बिगाड़ रही है मुनव्वर फारुकी का गेम ?
    2. मुनव्वर फारुकी के गेम से नाराज हुए उनके फैंस
    3. फैंस ने बिग बॉस 17 के खिलाड़ी मुनव्वर फारुकी को दी ये सलाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी को सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। उनका बाहर तो एक बहुत स्ट्रांग फैन बेस है ही, लेकिन घर के अंदर बिना लड़े वो हर बाजी जीत रहे हैं, उससे भी उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।

    शुरुआत में जहां मनारा चोपड़ा से उनकी दोस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही थी, तो वहीं अब कई फैंस को ऐसा महसूस हो रहा है कि रिश्ते बनाने के चक्कर में मुनव्वर अपने गेम से भटक रहे हैं।

    स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इससे पहले कंगना के शो में अपना मजबूत गेम दिखा चुके हैं, लेकिन इन पांच कारणों की वजह से फैंस को लगता है कि बिग बॉस 17 में उनका गेम खराब हो रहा है। क्या हैं वो पांच बातें, जो फैंस को बिल्कुल रास नहीं आ रही है, चलिए जानते हैं।

    मुनव्वर द्वारा मनारा चोपड़ा की 'बेबी सिटिंग'

    मुनव्वर फारुकी खुद में ही एक मजबूत खिलाड़ी हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। हालांकि, फैंस को ऐसा महसूस हो रहा है कि डेढ़ महीने होने के बाद भी मुनव्वर अपना वो साइड दर्शकों को दिखा नहीं पाए हैं। इसकी एक वजह मनारा चोपड़ा को माना जा रहा है।

    शुरुआत में उनकी और मनारा चोपड़ा की दोस्ती सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही थी, लेकिन जिस तरह से मुनव्वर मनारा के हर झगड़े में कूद रहे हैं, वह उनके चाहने वालों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई फैंस इस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं, उन्हें लगता है कि वह दोस्ती से ज्यादा मनारा की 'बेबी सिटिंग' कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    मनारा चोपड़ा द्वारा की गयी मुनव्वर की बुराई

    मनारा चोपड़ा को कभी अनुराग से तो कभी किसी अन्य सदस्य के साथ दोस्ती करते हुए शो में देखा जा रहा है। बीते एक एपिसोड में अनुराग डोभाल से बात करते हुए मनारा चोपड़ा मुनव्वर के बारे में बुराई करते हुए नजर आई थीं। ये बात यूजर्स ने नोटिस करते हुए मनारा को दोगला भी बता दिया था और मुनव्वर से ये गुजारिश की थी कि वह अपने गेम पर ज्यादा ध्यान दें।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'मनारा का मुन्नारा बना दूंगा', गाली देने पर एक्ट्रेस पर भड़के अभिषेक, गर्माया घर का माहौल

    मनारा की इनसिक्योरिटी पड़ रही है मुनव्वर के गेम पर भारी

    मनारा चोपड़ा बिग बॉस के घर में खुद दोस्त बना रही हैं, लेकिन जब मुनव्वर किसी के करीब जाते हैं, तो एक्ट्रेस अक्सर इनसिक्योर हो जाती हैं। बीते एक एपिसोड में मनारा ने अनुराग से कहा,

    "मुझे नहीं पता मुनव्वर क्या चाहता है। वह हमेशा अंकिता के साथ रहते हैं और उनके आसपास खड़े भी नहीं होते। मुझे लगता है वह उनके (Ankita Lokhande)के साथ अपनी बॉन्डिंग मेंटेन कर रहे हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री में फेमस हैं"।

    मनारा की इन बातों को सुनने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

    विक्की जैन से दोस्ती मुनव्वर को पड़ी थी भारी

    आपको बता दें कि बीच में अंकिता ही नहीं, बल्कि विक्की जैन संग भी मुनव्वर की काफी दोस्ती देखने को मिली थी। जिसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान ने दोनों को ही फटकार लगाते हुए सीधे तौर पर कहा था कि इनके घर में किसी से भी सच्चे रिश्ते नहीं है, दोनों ही अपना गेम खेल रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी महसूस हुआ कि मुनव्वर अन्य सदस्यों की तरह विक्की जैन की ज्यादा ही तारीफ कर रहे हैं।

    फैंस मुनव्वर के गेम पर दे चुके हैं ऐसी प्रतिक्रिया

    मुनव्वर फारुकी, जो खुद गेम के मामले में शातिर खिलाड़ी माने जाते हैं, उनके असल व्यक्तित्व को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मनारा चोपड़ा जिस तरह से मुनव्वर के पीठ पीछे बुराई कर रही हैं, लेकिन उसके बाद भी मुनव्वर उनके साथ हैं, अब वह फैंस की आंखों में भी काफी खटक रहा है।

    एक यूजर ने मुनव्वर के गेम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे मुनव्वर का गेम पसंद नहीं आ रहा है। वह मनारा को कुछ नहीं बोलता। बिग बॉस ने पट्टी पढ़ाई है उसे"। दूसरे यूजर ने लिखा, "शुरुआत में मुनव्वर का गेम मुझे अच्छा लग रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि वह अपना खुद का गेम बिगाड़ रहा है"।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल को मुनव्वर फारुकी ने शो छोड़ने से पहले दी ऐसी सलाह, क्या बाबू भैया बदलेंगे फैसला?