Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: आयशा खान के आरोपों पर Munawar Faruqui की सिट्टी-बिट्टी गुल, बोले- 'मैं डेट करने का नाटक कर रहा था'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 11:53 AM (IST)

    Bigg Boss 17 मुनव्वर फारूकी बिग बॉस सीजन 17 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। शो में आने के बाद से ही वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। ...और पढ़ें

    आयशा खान के आरोपों पर मुनव्वर फारूकी ने दिया ये जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आयशा खान के आरोपों पर मुनव्वर फारूकी ने दिया ये जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 के घर में होगी आयशा खान की एंट्री
    2. आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी पर लगाया आरोप
    3. मुनव्वर फारूकी ने आयशा के आरोपों पर दिया जवाब

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वजह हैं आयशा खान, जिन्होंने मुनव्वर पर चीटिंग का आरोप लगाया है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में मुनव्वर ने आयशा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। मुनव्वर ने माना है कि वह आयशा को डेट कर रहे थे।

    आयशा खान ने बिग बॉस में आने से पहले मुनव्वर फारूकी पर चीटिंग का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। आयशा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। प्रोमो में आयशा ने मुनव्वर के राज खोले। अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आयशा खान के आरोपों पर मुनव्वर के चेहरे का रंग उतर गया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में मुनव्वर फारूकी का पर्दाफाश करेगी एक्स गर्लफ्रेंड, वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचाएंगी तहलका!

    आयशा खान के आरोपों पर मुनव्वर ने तोड़ी चुप्पी

    प्रोमो में आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी से पूछा, "आप मुझसे यह बोलकर आए थे कि आपका ब्रेकअप हो चुका है।" इस पर मुनव्वर ने जवाब दिया, 'मैं नाटक कर रहा था कि मैं उन्हें डेट कर रहा।' इस पर आयशा ने पूछा, "क्या आपने मुझसे जो बात बोली थी, वो झूठ थी।" इससे कॉमेडियन ने इनकार कर दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    आयशा ने कहा कि क्या उन्होंने उनसे आई लव यू नहीं बोला था। इस पर मुनव्वर ने हां में जवाब दिया। आयशा ने कहा कि क्या आप टू टाइमिंग नहीं कर रहे थे। आयशा ने ये भी कहा, "अगर सिर्फ मेरे और उनके बारे में बात होती तो मैं सुन लेती, लेकिन इसमें एक और महिला इनवॉल्व है।" ये जानकर मुनव्वर के होश उड़ जाते हैं। इस दौरान मुनव्वर के बगल में खड़ीं मनारा चोपड़ा मुस्कुराते हुए नजर आईं।

    खबरें और भी

    किसे डेट कर रहे मुनव्वर फारूकी?

    मुनव्वर फारूकी इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सीताशी को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह नाजिला के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि बिग बॉस में भी कई बार वह नाजिला संग अपने रिश्ते पर बात कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने नाजिला संग रिश्ते पर दिया ये हिंट, नेशनल टीवी पर टास्क के दौरान कही ये बात