Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 के घर में छलका मुनव्वर फारूकी का दर्द, एक्स वाइफ और बेटे को लेकर की बात, फूट-फूट कर रोए कॉमेडियन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 10:03 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestant Munawar Faruqui मुनव्वर फारुकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जाने जाते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ पहली बार तब पब्लिक में सामने आई थी ज ...और पढ़ें

    परिवार को याद कर छलका मुनव्वर फारूकी का दर्द, (X Image)
    परिवार को याद कर छलका मुनव्वर फारूकी का दर्द, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का नाम भी शामिल है। टीवी और फिल्म जगत से आए स्टार्स के बीच कॉमेडियन ने भी अपने लिए जगह बनाई।  

    बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी दर्शकों को एंटरटेन भी कर रहे हैं और शो में बराबर स्पॉट लाइट में बने हुए हैं। अब कॉमेडियन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है।

    Bigg Boss 17 में मुनव्वर फारूकी को देख Kangana Ranaut बोलीं- 'लगा नहीं था दोबारा शक्ल देखने...', Video वायरल

    पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरी चर्चा

    मुनव्वर फारुकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जाने जाते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ पहली बार तब पब्लिक में सामने आई थी, जब उन्होंने ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप में हिस्सा लिया था। इनमें कॉमेडियन की टूटी हुई शादी भी शामिल है।

    बेटे को याद कर इमोशनल हुए मुनव्वर

    बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारूकी ने अपने बेटे और एक्स वाइफ को लेकर बात की। कॉमेडियन ने नील भट्ट से अपने बेटे के बारे में बात की और बेहद इमोशनल हो गए। मुनव्वर फारूकी ने एपिसोड में खुलासा किया कि उनकी एक्स वाइफ ने दूसरी शादी कर ली है और अब वो ऑफिशियली शादीशुदा है।

    कॉमेडियन को मिली बेटे की कस्टडी

    मुनव्वर फारूकी ने बेटे के बारे में बताते हुए कहा कि अब बच्चे की कस्टडी उनके पास है। पिछले कई महीनों से वो उनके साथ रह रहे हैं और उससे इतना जुड़ गए हैं कि अब बिग बॉस हाउस में उसकी याद सता रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'बिग बॉस' में खुलेआम किया लिपलॉक, दोनों की केमिस्ट्री ने लगाई आग

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मुनव्वर की गर्लफ्रेंड

    मुनव्वर फारूकी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में एक्स वाइफ को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि वो अब एक्स वाइफ के साथ टच में नहीं हैं, और सिर्फ बेटे के खर्च को लेकर बातचीत करते हैं। मुनव्वर फारूकी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सीतेशी को डेट कर रहेहैं। उन्होंने साल 2022 में अपने डेटिंग की बात ऑफिशियल कर दी थी।