Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: कैप्टन बनते ही बदले मुनव्वर के सुर, इस गलती के लिए अंकिता को सुनाई सजा, फूट-फूट कर रोईं एक्ट्रेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 12:04 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस ने घरवालों को सरप्राइज देते हुए घोषणा की शो में पहली बार कैप्टेंसी टास्क होने जा रहे हैं। बिग बॉस 17 का पहला कैप्टन बनने का मौका ...और पढ़ें

    कैप्टन बनना मुनव्वर फारुकी को पड़ा महंगा, (X Image)
    कैप्टन बनना मुनव्वर फारुकी को पड़ा महंगा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अपने पुराने ट्रैक पर लौट रहा है। शो में अब तक पिछले सीजन की तरह वीकली टास्क और कैप्टेंसी टास्क नहीं कराया जा रहा था। वहीं हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टन बनने का मौका दिया।

    बिग बॉस ने घरवालों को सरप्राइज देते हुए घोषणा की शो में पहली बार कैप्टेंसी टास्क होने जा रहे हैं। कई हफ्तों पर कंटेस्टेंट्स को घर के कामों से छुट्टी का मौका मिला, तो वो भी लपक पड़े।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने नाजिला संग रिश्ते पर दिया ये हिंट, नेशनल टीवी पर टास्क के दौरान कही ये बात

    मुनव्वर फारूकी की हुई चांदी

    बिग बॉस 17 का पहला कैप्टन बनने की खुशनसीबी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिली। उन्हें इस सीजन का पहला कैप्टन चुना गया, लेकिन अब बिग बॉस ने उनके सामने एक मुश्किल खड़ कर दी। बिग बॉस ने मुनव्वर फारुकी को दोस्त अंकिता लोखंडे को सजा देने का आदेश दिया।

    अंकिता लोखंडे ने तोड़ा नियम

    दरअसल, अंकिता लोखंडे ने घर का एक नियम तोड़ा। बिग बॉस 17 के घर में एक्ट्रेस का चेकअप करने डॉक्टर आए। जांच के दौरान अंकिता लोखंडे ने डॉक्टर से बहरी दुनिया की अपडेट लेने की कोशिश की। इस पर बिग बॉस को गुस्सा आ गया उन्होंने एक्ट्रेस का दिमाग ठिकाने लगाने की ठान ली।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: सबसे शातिर कंटेस्टेंट का खत्म हो जाएगा खेल? इस बार होश उड़ा देगा बिग बॉस का एलिमिनेशन

    कैप्टन को मिला ये आदेश

    बिग बॉस ने घर के नए कैप्टन मुनव्वर फारुकी को बुलाया और उन्हें अंकिता लोखंडे की क्लिप दिखाई, जिसमें वो डॉक्टर से सवाल कर रही थीं। बिग बॉस ने कैप्टन से कहा कि वो वीडियो देखें और अंकिता के लिए मुनासिब सजा तय करें। अब मुनव्वर दोस्त अंकिता को क्या सजा देंगे या आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

    खबरें और भी

    बिग बॉस से कौन होगा बाहर ?

    बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें विक्की जैन, नील भट्ट, खानजादी और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। आने वाले वीकेंडा का वार में सलमान खान इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट को बिग बॉस 17 से हमेशा के लिए बाहर कर देंगे।  

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)