Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: दो दिन में सलमान खान के दीवाने हुए ओरी, भाईजान की इस फिल्म के सीक्वेल में करना चाहते हैं काम

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 09:48 PM (IST)

    सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंचे थे। उन्होंने घर में कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती भी की। शो से बाहर आने ...और पढ़ें

    सलमान खान के दीवाने हुए ओरी, (X Image)
    सलमान खान के दीवाने हुए ओरी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी पहुंचे थे। उन्होंने शो में दो दिन के लिए हिस्सा लिया था। घर में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ ओरी ने खूब मस्ती की। बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब उन्होंने घर का अनुभव शेयर किया है।

    ओरी को बिग बॉस 17 में सबसे अच्छे होस्ट सलमान खान लगे। शो में उन्होंने भाईजान के साथ भी कुछ मजेदार बाते कीं। ओरी को सलमान खान इतने पसंद आए कि अब वो उनकी फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी', आखिर किस बात पर उखड़ीं अंकिता लोखंडे, विक्की जैन को दे डाली धमकी

    किस फिल्म के में काम करना चाहते हैं ओरी ?

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अब ओरी ने अपने एक इंटरव्यू में शो को लेकर बात की। पिंकविला के साथ बातचीत में ओरी ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई। ओरी से बातचीत में पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ काम करना चाहेगे। इस पर ओरी ने कहा कि वो सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2 में काम करने की इच्छा जताई।

    सलमान के फैन हुए ओरी

    ओरी ने आगे कहा,"मैं कुक-डू-कू गाने पर परफॉर्म करना चाहूंगा, जो मुझे हर सुबह बिग बॉस के घर के अंदर सुनना पड़ता था, वो खूनी चिकन हर दिन भौंकता रहता था। इसके अलावा मैं ओ ओ जाने जाना गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना चाहूंगा। मैं सलमान खान की किसी भी फिल्म के सीक्वल में शामिल होना पसंद करूंगा। मैं बस भाई के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करना चाहता हूं। मैंने उनके साथ बहुत मजा किया।"

    घरवालों संग ओरी की मस्ती

    बिग बॉस 17 में ओरी ने घरवालों के साथ दो दिन बिताए। उनके लिए दिल, दिमाग और दम घर ने तीन अलग- अलग वेलकम पार्टी भी रखी। ओरी ने तीनों घरों की पार्टी अटेंड की। इसके बाद उन्होंने दिल घर की पार्टी को बेस्ट बताया और बिग बॉस ने उन्हें इनाम दिया। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'भाड़ में जाए बिग बॉस', अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद पर अड़े, करोड़ों की पेनल्टी भरने को तैयार

    खबरें और भी