यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: समर्थ ने उतारी धर्मेंद्र की नकल, 'ही-मैन' ने दिया ये जवाब, विक्की-अंकिता के रोमांस ने बांधा समा
Bigg Boss 17 फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 में 31 दिसंबर की रात धमाकेदार और मौज मस्ती से भरपूर होगी। व्यूअर्स को इस वीकेंड बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलेगा ज ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 17 में धर्मेंद्र की हुई एंट्री
- सलमान खान के शो हुई ढेर सारी मस्ती
- न्यू ईयर पार्टी में रोमांटिक हुए विक्की और अंकिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: नए साल की शुरुआत से पहले व्यूअर्स को 'बिग बॉस 17' पर धर्मेंद्र और बॉबी देओल का खुमार चढ़ते देखने को मिलेगा। अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाले इस शो में 2023 के आखिरी दिन ढेर सारी मस्ती और धमाल होगा। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र और मीका सिंह शो में एंट्री लेंगे। वहीं, वीकेंड का वार के रविवार वाले एपिसोड में सलमान खान का भी आगमन देखने को मिलेगा। पिछले कुछ हफ्तों से रविवार का एपिसोड अरबाज और सोहेल खान होस्ट कर रहे हैं।
बिग बॉस हाउस में धर्मेंद्र
बिग बॉस के घर पर आने के बाद 88 साल के धर्मेंद्र ने खूब मस्ती की। उन्होंने बॉबी देओल के 'जमाल कुडू' गाने का हुक स्टेप भी किया। उनके साथ सलमान, अरबाज, सोहेल और कृष्णा अभिषेक ने भी इस गाने पर डांस करते हुए मस्ती की। मगर ठहाकों का सिलसिला यहां खत्म नहीं, बल्कि यहीं से शुरू हुआ। प्रोमो में दिखाया गया है कि मिमिक्री में माहिर समर्थ जुरेल यानी चिंटू, धर्मेंद्र के अंदाज में डायलॉग बोलते हैं।
समर्थ की एक्टिंग देख धर्मेंद्र उनकी तारीफ करते नहीं थकते। वह कहते हैं- स्मार्ट ब्वॉय।
रोमांटिक हुए विक्की-अंकिता
घर में अक्सर लड़ते-झगड़ते देखे जाने वाले विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का रोमांटिक डांस देखने को मिलेगा। यानी तनाव भरे माहौल में कपल के बीच प्यार की पंखुड़ियां फूटते दिखीं। धर्मेंद्र को कपल का स्वीट डांस काफी पसंद आया। एक ओर ये कपल रोमांटिक डांस करते देखा जाएगा, तो दूसरी ओर ईशा, समर्थ और अभिषेक का लव ट्राएंगल के कॉन्सेप्ट पर बना डांस भी देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram
2024 का वेलकम धमाकेदार पार्टी से
बिग बॉस 17 में 2024 का वेलकम ग्रैंड पार्टी से होगा। कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों पर कमर मटकाते नजर आएंगे। यानी रविवार की शाम काफी धमाकेदार और हंसी मजाक के साथ खत्म होगी।
खबरें और भी
डबल एविक्शन के फेर में नील भट्ट
मौज मस्ती के साथ ही 'बिग बॉस 17' से दो कंटेस्टेंट्स का सफर भी खत्म हो जाएगा। नए साल में फैंस को रिंकू धवन और नील भट्ट का खेल देखने को नहीं मिलेगा।