Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: आज रात विक्की जैन 'बिग बॉस' से हो जाएंगे बाहर? अंकिता लोखंडे के कारण कर बैठे ये बड़ी गलती

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 02:58 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestant Vicky Jain विक्की जैन ने बिग बॉस 17 का एक बड़ा नियम तोड़ दिया है। जिसके बाद उन्हें शो से सीधा बाहर किया जा सकता है। बिग बॉस 17 ...और पढ़ें

    आज रात विक्की जैन 'बिग बॉस' से हो जाएंगे बाहर? (X Image)
    आज रात विक्की जैन 'बिग बॉस' से हो जाएंगे बाहर? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 से आज रात विक्की जैन का सफर खत्म हो सकता है। पत्नी के कारण उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिसके बाद उनका घर से बेघर होना तय माना जा रहा है।

    विक्की जैन ने बिग बॉस 17 का एक नियम तोड़ दिया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता। बिग बॉस के मेकर्स घर के नियमों को लेकर हमेशा सख्त रहते हैं। ऐसे में विक्की जैन पर उनकी ये गलती भारी पड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजीला सिताशी ने Munawar Faruqui को किया बेनकाब, कहा- 'सिर्फ आयशा होती तो माफ कर देती'

    क्या है पूरा मामला ?

    विक्की जैन से ये बड़ी गलती अंकिता जैन के कारण हुई है। फाइट के बीच पत्नी को प्रोटेक्ट करना उन्हें महंगा पड़ गया। अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के बीच किचन ड्यूटी को लेकर झगड़ा हो गया। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि अभिषेक गुस्से से पागल हो गए। इस बीच अंकिता का बीच- बचाव करने विक्की जैन आ गए।

    अभिषेक ने विक्की का उड़ाया मजाक

    विक्की जैन को देख अभिषेक कुमार का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने कमेंटिंग स्टार्ट कर दी। अभिषेक ने विक्की को कहा कि वो 40 साल के बुड्ढे हैं और उन्हें ये टाइटल मिला है। इस पर विक्की ने भी पलटवार किया और कहा कि उनके साथ कोई लड़की नहीं रहेगी, क्योंकि वो बदतमीज हैं।

    हाथापाई तक पहुंची बात

    विक्की जैन की ये बेइजती अंकिता लोखंडे से देखी नहीं गई और उन्होंने अभिषेक को जवाब देना शुरु कर दिया। इसके बाद एक्टर गुस्से में फुल फोर्स के साथ अंकिता की तरफ बढ़ने लगे, बीच में विक्की ने आकर उन्हें रोका और धक्का दे दिया। अभिषेक लड़खड़ाकर जमीन में गिर गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: इस बार एलिमिनेशन देख खराब हो जाएगा दिमाग, घर के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट किए गए नॉमिनेट

    विक्की पर झपटे अभिषेक

    अभिषेक ने खुद को संभाला, जमीन से उठे और सीधा जाकर विक्की पर झपट पड़े। बाकी घरवालों ने बीच- बचाव किया और बात को यहीं रोक दिया। हालांकि, इस झगड़े में सबसे पहले विक्की फिजिकल हुए। ऐसे में उन्होंने घर का नियम तोड़ा। बिग बॉस का ये एपिसोड आज रात 19 दिसंबर को ऑनएयर होगा। अब देखना होगा कि बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं।