Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'अब बनेगी ये मंजूलिका', विक्की के नील को नॉमिनेट करने के बाद यूजर्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 02:15 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस के घर में हर पल कंटेस्टेंट के रिश्ते गिरगिट से भी तेज रंग बदल रहे हैं। कब कौन सा सदस्य किसका दोस्त और किसका दुश्मन बन रहा है इसका ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 यूजर्स ने उड़ाया ऐश्वर्या शर्मा का मजाक / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 यूजर्स ने उड़ाया ऐश्वर्या शर्मा का मजाक / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. विक्की के नील को नॉमिनेट करने के बाद यूजर्स ने साधा ऐश्वर्या पर निशाना
    2. ऐश्वर्या के लिए यूजर्स बोले- अब दिखेगी मंजूलिका
    3. बिग बॉस में पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने के बाद ऐसी हरकत करते दिखे नील भट्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 में घरवालों के रिश्ते हर पल बदलते हुए नजर आ रहे हैं। नील भट्ट और विक्की जैन की दोस्ती 1 महीने बाद अब दुश्मनी में बदल चुकी है। दोनों के आए दिन घर में झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

    बीते दिनों जब नॉमिनेशन टास्क खेला गया था तो ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति ने अंकिता लोखंडे को निशाना बनाया था, जिसके बाद दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। नील के ऐसा करने के बाद विक्की भी अपनी पत्नी का बदला लेने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया।

    जिसके बाद ऐश्वर्या विक्की जैन (Vicky Jain)को जैलेस और 'इनसिक्योर' बताते हुए नजर आई। अब दोनों की इस लड़ाई में यूजर्स भी कूद पड़े है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    विक्की जैन को सपोर्ट देते हुए यूजर्स ने कही ये बात

    सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद यूजर्स खुद भी दो हिस्सों में बंटे हुए नजर आए। कई यूजर्स को विक्की का निर्णय सही लगा, तो किसी को गलत। हालांकि, कई यूजर्स का ये भी कहना है कि नील नॉमिनेट होने पर कुछ ज्यादा ही ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नील इस चीज के लिए तैयार नहीं था शायद"।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में अंकिता लोखंडे की चांदी, हर हफ्ते 'बिग बॉस 17' से वसूल रही हैं इतनी मोटी रकम?

    दूसरे यूजर ने लिखा, "नील को ये बात इतनी क्यों चुभी है? क्या उसे ये लग रहा था कि वह घर से बेघर होने के लिए कभी भी नॉमिनेट नहीं होगा। क्या आपने उससे ये कहा था, जब उसे हायर किया था? जिस तरह से नील अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)पर भड़के थे, उसे देखते हुए कई लोगों ने ये तक कह दिया कि नील पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करके ठीक किया।

    खबरें और भी

    कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या को बना दिया मंजूलिका

    कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर नील भट्ट  की पत्नी को इस लड़ाई घसीटते हुए उनकी खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "पहले नील सिर्फ एक्टिंग करता था, अब वह ओवरएक्टिंग करेगा और उनकी पत्नी भी अब पूरी तरह से मंजूलिका बन जाएगी"।

    आपको बता दें कि नील जब शुरुआत में आए थे, तो उन्हें घर के सबसे शांत सदस्य के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब जैसे-जैसे सलमान खान के शो में उनका समय बीत रहा है, वैसे-वैसे उनकी एक अलग पर्सनैलिटी लोगों के सामने आ रही है, जो कुछ फैंस को तो पसंद आ रही है, कुछ तो बिल्कुल रास नहीं आ रही।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल को मुनव्वर फारुकी ने शो छोड़ने से पहले दी ऐसी सलाह, क्या बाबू भैया बदलेंगे फैसला?