Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: आधी रात को कंबल के अंदर रोमांटिक हुए चुम दारंग-करणवीर मेहरा, इजहार करते ही प्यार चढ़ा परवान

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 11:06 AM (IST)

    Bigg Boss 18 के शुरू होने के दो महीने बाद दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार की शुरुआत हो गई है। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बाद जिनके बीच धीरे-धीरे प्यार ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में चुम दारंग और करणवीर मेहरा का रिश्ता। फोटो क्रेडिट- एक्स
    बिग बॉस 18 में चुम दारंग और करणवीर मेहरा का रिश्ता। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. चुम दारंग से 8 साल बड़े हैं करणवीर मेहरा
    2. करणवीर मेहरा की हो चुकी है दो शादियां
    3. करणवीर के लिए चुम ने जाहिर कीं फीलिंग्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस के घर में सिर्फ लड़ाई या महाभारत नहीं होती है, बल्कि यहां इश्क की चिंगारी भी उठती है, जिसने कई घर बसाए हैं। इन दिनों बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में भी दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार की शुरुआत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से करणवीर मेहरा और चुम दारंग के बीच बॉन्ड क्लोज हो रहा था और अब उन्होंने प्यार का इजहार भी कर दिया है।

    चुम दारंग (Chum Darang) ने पहले ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के सामने अपने दिल के राज को खोल दिया है, लेकिन इशारों-इशारों में। मगर अब बिग बॉस उनके अंदर की ये सच्चाई निकलवाने वाले हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सच्चाई टास्क में चुम दारंग के दिल की बात निकलवाई गई। पहले विवियन डीसेना को बुलाया गया और बिग बॉस ने कहा कि अभिनेता के रीढ़ की हड्डी नहीं है। इस पर ज्यादातर घरवालों ने Yes में जवाब दिया।

    चुम ने जाहिर किया अपना प्यार 

    विवियन डीसेना के बाद चुम दारंग से सच निकलवाया गया। बिग बॉस ने कहा कि चुम के दिल में करणवीर मेहरा के लिए फीलिंग्स हैं, लेकिन वह दुनिया के डर से इसे कबूल नहीं कर रही हैं। ज्यादातर घरवालों ने Yes में जवाब दिया और यह सुनकर करणवीर भी शरमा गए। उन्होंने भी हामी वाला रिएक्शन दिया और चुम को फ्लाइंग किस दी। इस दौरान चुम भी ब्लश करने लगी थीं। इस प्रोमो के बाद से ही दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Chum Darang? Karan Veer Mehra संग करीबियों से पहले इस एक्स Bigg Boss कंटेस्टेंट को कर चुकी हैं डेट

    कंबल के अंदर रोमांटिक हुए करण-चुम

    इस बीच चुम और करणवीर मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक क्लिप सामने आया है, जिसमें चुम और करण आधी रात को एक ही कंबल में सोते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लगता है कि चुम के प्यार का इजहार करते ही दोनों के प्यार की गाड़ी निकल पड़ी है। क्लिप को शेयर करते हुए फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। 

    मालूम हो कि करणवीर मेहरा की पहले दो शादियां हो चुकी हैं जो ज्यादा समय के लिए नहीं चल पाई है। उनकी पहली शादी देविका मेहरा से हुई थी, जिनसे वह 2018 में अलग हो गए थे। 43 साल के अभिनेता की दूसरी शादी निधि सेठ से 2021 में हुई जो दो साल बाद 2023 में ही खत्म हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: लड़ते रह गए घरवाले, जीत गया ये कंटेस्टेंट; 'किंग' की कुर्सी पर इसका कब्जा