यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15 में बिग बॉस 18 का एक और कंटेस्टेंट हुआ कन्फर्म! चालाकी से जीतेगा रोहित शेट्टी का शो?
Khatron Ke Khiladi 15 का बज शुरू हो गया है। टीवी के कई सितारे रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। पहले बिग बॉस सीजन 18 के दो कंटेस्टे ...और पढ़ें

HighLights
- खतरों के खिलाड़ी 15 में चौथे कंटेस्टेंट का नाम आया सामने
- बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के करीब पहुंच चुका है ये कंटेस्टेंट
- खतरों के खिलाड़ी 15 में लव एंगल से बटोरेगा सुर्खियां?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा शोज में शामिल है। कुछ मशहूर टीवी पर्सनैलिटीज और एक्टर्स-एक्ट्रेसेज ग्लैमर का नकाब उतारकर असली खतरों का सामना करते हैं। 14 सक्सेसफुल सीजन के बाद इन दिनों रोहित शेट्टी के शो का 15वां सीजन खासा चर्चा में है।
खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन चंद महीनों में शुरू होने वाला है। इस बार बिग बॉस 18 के कुछ चर्चित कंटेस्टेंट भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकते हैं। दो मजबूत खिलाड़ियों का नाम तो पहले ही टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। अब एक और कंटेस्टेंट के शो में शामिल होने की चर्चा हो रही है।
खतरों के खिलाड़ी 15 में आएगा ये कंटेस्टेंट?
खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए जो नया नाम सामने आ रहा है, वो ईशा सिंह (Eisha Singh) का है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, KKK 15 के मेकर्स ने स्टंट शो के लिए ईशा सिंह को अप्रोच किया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसके लिए हामी भरी है या नहीं, अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फिलहाल, मेकर्स या एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: दिग्विजय के बाद बिग बॉस 18 का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट हुआ कन्फर्म! नाम जान पकड़ लेंगे सिर
Avinash Mishra and Eisha Singh - Instagram
KKK 15 में फिर दिखेगा लव एंगल
चर्चा है कि ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में अविनाश मिश्रा के साथ नजर आएंगी। अविनाश को लेकर तो खबर आ रही है कि उन्होंने पहले ही शो का हिस्सा बनने पर हामी भर दी है और अगर ईशा भी मान जाती हैं तो उनकी लव केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। बिग बॉस 18 में ईशा और अविनाश अपने लव एंगल को लेकर खूब लाइमलाइट में रहे थे।
खबरें और भी
ये सितारे भी किए गए अप्रोच
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के अलावा सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड बनकर आए दिग्विजय राठी को भी अप्रोच करने की बात सामने आई है। साथ ही फेमस टीवी शो झनक के लीड एक्टर क्रुशाल आहूजा भी स्टंट शो में आ सकते हैं।