Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: बिस्किट के चक्कर में कैरेक्टर की उड़ाई धज्जियां, इन चार कंटेस्टेंट ने घर को बना दिया अखाड़ा

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 07:06 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को ऑनएयर हुए दो महीने पूरे हो चुके हैं ऐसे में हर कंटेस्टेंट अपना गेम अब अप कर रहा है। घर में जहां पिछले कुछ समय से करणवीर म ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18-घर में इन कंटेस्टेंट के बीच हुई हाथापाई/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18-घर में इन कंटेस्टेंट के बीच हुई हाथापाई/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान के शो में हुआ बड़ा झगड़ा
    2. एक बिस्कुट को लेकर मचा बवाल
    3. करण को छोड़ अब इस कंटेस्टेंट के पीछे पड़े

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 में भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले सीजंस में जहां वाइल्ड कार्ड की एंट्री काफी फीकी रही है, वहीं इस बार सलमान खान के इस कंट्रोवर्शियल शो में दिग्विजय सिंह राठी से लेकर कशिश और एडिन रोज तक कंटेस्टेंट अपनी कमर कसकर आए हैं। हर दिन इस शो में किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच में झगड़ा देखने को मिल रहा है। 

    हर सीजन से अलग इस बार ये घर शुरुआत से ही दो हिस्सों में बंटा हुआ है। अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना और तजिंदर सिंह बग्गा एक ग्रुप हैं, वहीं करणवीर मेहरा, दिग्विजय सिंह राठी, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर दूसरे ग्रुप का हिस्सा है। एक-दूसरे पर अपना गुस्सा उतारने के चक्कर में कई कंटेस्टेंट ऐसी- ऐसी गंदी बातें बोल जाते हैं, जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ, जब एक बिस्किट ने घर में ऐसा बवाल मचाया कि दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए। सिर्फ इतना ही नहीं, ये चार कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने पर उतारूं हो गए। आज के एपिसोड की इस नई अपडेट के बारे में, चलिए जानते हैं। 

    बिस्किट के चक्कर में भिड़े ये दो कंटेस्टेंट

    बीते दिन के एपिसोड में बिग बॉस ने ईशा सिंह के टाइम गॉड की अवधि खत्म होने की घोषणा की थी। इसके बाद टास्क हुआ और वहां घमासान हुआ। 'टाइम गॉड' के टास्क के दौरान रजत दलाल और दिग्विजय सिंह एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दिये। कंटेस्टेंट के बीच ये लड़ाई यहीं नहीं थमी। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha के प्यार में डूब रहे Avinash की गर्लफ्रेंड कर रहीं उनका इंतजार, क्या आपको पता है नाम?

    बिग बॉस तक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आज के एपिसोड की जानकारी देते हुए बताया कि चार कंटेस्टेंट ने घर को युद्ध का मैदान बना दिया। दरअसल, रजत दलाल के बाद ईशा सिंह (Eisha Singh) और दिग्विजय सिंह राठी(Digvijay Singh Rathi) के बीच बहुत बुरी लड़ाई हुई। दोनों में बिस्किट को लेकर झगड़ा हुआ। इस लड़ाई के दौरान दिग्विजय सिंह ने ईशा को 'चुगलखोर आंटी' कहते हुए उनके कैरेक्टर पर बोला, जिसके बाद ईशा भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने पलटवार किया। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- X Account

    दिग्विजय के साथ हाथापाई करने आए ये तीन कंटेस्टेंट 

    ईशा सिंह का शुरू से ही घर में एक ग्रुप है। ऐसे में जब दिग्विजय सिंह के साथ उनका झगड़ा हुआ तो अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और रजत दलाल उस लड़ाई ममे कूद पड़े। तीनों पूरे गुस्से में दिग्विजय सिंह राठी पर चार्ज करते नजर आए। जल्द ही उनकी ये लड़ाई फिजिकल हो गई और उन्होंने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। 

    Photo Credit- Instagram

    आपको बता दें कि जब सोमवार को शो में नॉमिनेशन टास्क खेला गया था, तो ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को धोखा देकर उन्हें भी घर से बेघर होने वालों की लिस्ट में शामिल कर दिया। इस बार जिन पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है, उसमें करणवीर मेहरा, चुम दरांग, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर और शिल्पा का नाम शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Chum Darang? Karan Veer Mehra संग करीबियों से पहले इस एक्स Bigg Boss कंटेस्टेंट को कर चुकी हैं डेट