Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Big Boss 18: सलमान खान के शो की TRP में हुई टांय-टांय फुस्स, घर के ड्रामों से बोर हो गई पब्लिक

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 02:39 PM (IST)

    Bigg Boss 18 TRP यूं तो छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो में बिग बॉस का नाम शामिल रहता है। लेकिन इस बार बिग बॉस 18 टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) मे ...और पढ़ें

    सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस (Photo Credit-Jio Cinema)
    सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस (Photo Credit-Jio Cinema)

    HighLights

    1. टीआरपी में बिग बॉस 18 का हुआ बेडा गर्क
    2. फैंस को रास नहीं आ रहा सलमान खान का शो
    3. इस कारण से नहीं उठ रही शो की टीआरपी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18 TRP Report: बिग बॉस टीवी जगत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक माना जाता है। लंबे अरसे से सलमान खान (Salman Khan) का ये शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है। मौजूदा समय में बिग बॉस सीजन 18 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस बार बिग बॉस का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। 

    क्योंकि बिग बॉस 18 की जो वीकली टाआरपी (TRP) रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) के मामले आखिर क्यों सलमान के रियलिटी शो का हाल बुरा हो रहा है। आइए इस लेख में डिटेल्स में समझते हैं।

    बिग बॉस 18 की TRP टांय-टांय फुस्स

    हमेशा से देखा जाता है कि जब भी बिग बॉस का नया सीजन शुरू होता है तो वीक डे में रात 10 के बाद से लोगों के टीवी सेट बिजी हो जाते हैं। इसके अवाला वीकेंड पर सलमान खान के मौजूदगी में ये समय 9-10 हो जाता है। टीआरपी किसी भी धारावाहिक के लिए हम अहम होती है, खासतौर पर वह एक रियलिटी शो हो। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं Hema Sharma, वायरल भाभी के एक्स-पति ने खोले कई राज

    फोटो क्रेडिट-जियो सिनेमा

    हाल ही में बिग बॉस ताजा खबरी की तरफ से बिग बॉस 18 की टीआरपी रिपोर्ट को शेयर किया गया है। जिसमें ये जानकारी दी गई है कि वीक डे में इस शो की टीआरपी 1 प्वाइंट हो गई है, जोकि वीकेंड पर 1.4 थी। इस आधार पर दूसरे सप्ताह में बिग बॉस 18 की ओवरऑल टीआरपी 1.2 है। जोकि सलमान खान के शो के लिए चिंता का सबब है। 

    खबरें और भी

    • वीक डे TRP- 1.0

    • वीकेंड पर TRP- 1.4

    • ओवरऑल TRP- 1.2

    इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के शो को ऑडियंस की तरफ से कुछ रिस्पॉन्स नहीं मिलता दिख रहा है। इसका क्या कारण क्या उसे आगे समझते हैं। 

    क्यों नहीं मिल रही बिग बॉस 18 को टीआरपी

    बिग बॉस सीजन 18 की गिरती टीआरपी का कारण शो में टास्क की कमी को बताया जा रहा है। अमूमन देख जाता है कि बिग बॉस शो में अच्छे-अच्छे टास्क देखने को मिलते हैं, जोकि इस बार गायब हैं। इसके अलावा घरवालों का गैर जरूरी बातों पर आपसी झगड़े के ड्रामों से भी पब्लिक ऊब चुकी है। यही वजह से कि बिग बॉस 18 की टीआरपी गिरती जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'पहले थप्पड़ मारुंगा फिर,' रैंकिंग को लेकर बिग बॉस के घर में मचा तांडव, आपस में भिड़े दो कंटेस्टेंट्स