Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: न साजिश आएगी काम, ना नीयत पर होगा पर्दा, 'काल की आंख' से घरवालों की निकल जाएगी सारी हेकड़ी

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 05:07 PM (IST)

    जैसे-जैसे बिग बॉस 18 के प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किय ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में खुलेगी काल की आंख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 18 में खुलेगी काल की आंख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा बिग बॉस 18
    2. टाइम का तांडव थीम पर बेस्ड है नया सीजन
    3. सलमान खान होस्ट बनकर करेंगे तांडव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बिग बॉस का 18वां सीजन (Bigg Boss 18) इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। हमेशा की तरह इस बार का बिग बॉस का थीम एकदम हटके होने वाला है। पहली बार बिग बॉस घरवालों का भविष्य देखेंगे और उनके सारे किए-कराए पर पानी फेरते हुए दिखेंगे। 

    इस बार बिग बॉस के घर में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई बड़े सितारे एंट्री लेने जा रहे हैं। शो में एंट्री लेना उन्हें जितना आसान लग रहा है, उतना है नहीं। टाइम का तांडव और बिग बॉस का फ्यूचर देखना शायद सभी कंटेस्टेंट्स को भारी पड़ सकता है। यूनीक थीम की वजह से फैंस भी इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब सलमान खान (Salman Khan) ने नए प्रोमो से फैंस की और एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

    काल बनकर कहर बरपाएंगे बिग बॉस

    सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो शेयर किया है। एक्साइटमेंट से भरे प्रोमो में सल्लू मियां ने कहते नजर आ रहे हैं, "ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी लेकिन सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी एक ऐसी आंख, लिखा जाएगा इतिहास का पल, देखेगी ये आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय, खुलेगी स्वयं काल की आंख, ये देखेगी हर साजिश जो कल बिखरेखी, ये जानेगी हर नीयत जो कल बिगड़ेगी। इस बार बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। तो कौन बदलेगा अपनी लिखी किस्मत। अब होगा टाइम का तांडव।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'पिया जी' के घर आने को तैयार TV की हीरोइन, दो और कंटेस्टेंट्स की पहली झलक आई सामने

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    तीन कंटेस्टेंट हुए कन्फर्म

    बिग बॉस 18 के तीन कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पहली झलक सामने आ गई है। शो में 90 दशक की एक खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शिरोडकर एंट्री लेने वाली हैं जो अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख खान जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे और एक्टर शहजादा धामी भी शो के लिए फाइनल हो गए हैं। शो 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Nia Sharma के बाद इन 2 कंटेस्टेंट का नाम हुआ कंफर्म, बेहद हॉट एक्ट्रेस मचाएगी घर में बवाल

    खबरें और भी