Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 में कन्फर्म हुई महेश बाबू के रिश्तेदार की एंट्री, नाम सुन लगेगा झटका, देखें कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 07:47 PM (IST)

    कंट्रोवर्शियल और फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा शुरू हो चुकी है। सलमान खान (Salman Khan) के शो में इस बार क ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 18' शो होस्ट सलमान खान
    'बिग बॉस 18' शो होस्ट सलमान खान

    HighLights

    1. होस्ट के तौर पर लौटे सलमान खान
    2. 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा
    3. दो और नामी एक्ट्रेस आ सकती हैं शो में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 18' को शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है। इस बीच कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट एक-एक कर सामने आ रही है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो के लिए अब तक कई नामचीन हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। मगर अब एक ऐसी हस्ती का नाम सामने आया है, जिसके आने की शायद ही किसी को उम्मीद रही हो।

    'बिग बॉस 18' में टाइम ट्रैवल का कॉन्सेप्ट होगा। यानी भूत, वर्तमान और भविष्य के तौर पर घरवालों को घर के अंदर रखा जाएगा। वहीं, पिछले कुछ सीजन की तरह इस सीजन में सिंगल वर्सेज पेयर का कॉन्सेप्ट नहीं रखा गया है। यानी पहले की तरह ही सिंगल-सिंगल कंटेस्टेंट्स आएंगे। बिग बॉस 18 के लिए टीवी सितारों से लेकर यूट्यूबर्स तक के नाम सामने आए हैं। इस बीच एक फिल्मी सुपरस्टार की साली के शो में आने की बात कन्फर्म बताई जा रही है।

    इन दो दिग्गजों को मिली सलमान के शो में जगह

    सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि सलमान खान के शो के लिए जानी मानी अभिनेत्री शांति प्रिया को अप्रोच किया गया है। उनके अलावा शैली सालुंके को भी 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट बताया जा रहा है।

    महेश बाबू के परिवार से आएगा ये सदस्य

    बिग बॉस ताजाखबर की रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस 18' में महेश बाबू की पत्नी नमृता शिरोडकर की बहन शिल्पा शिरोडकर की एंट्री पक्की बताई जा रही है। नमृता और महेश की तरह ही शिल्पा भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिट फिल्म 'आंखें' में काम किया है। इसके अलावा उनकी झोली में और भी कई अच्छी फिल्में रही हैं।

    खबरें और भी

    इन कंटेस्टेंट्स का नाम भी हुआ कन्फर्म

    शिल्पा शिरोडकर के अलावा निया शर्मा, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, शहजादा धामी, चाहत पांडे और करणवीर मेहरा का नाम भी कन्फर्म बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: देश की पहली AI Superstar की पक्की हुई Bigg Boss 18 में जगह! इंसानों के बीच नजर आएगी ये वर्चुअल इन्फ्लुएंसर