Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में मचेगा पूरा बवाल, इन 10 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई कन्फर्म?

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) जल्द ही शुरू होने वाला है जिसके कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। इस बार शो जियो हॉटस्टार पर टीवी से ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो में होगी इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री (Photo Credit- IMDb)
    सलमान खान के शो में होगी इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. 24 अगस्त से शुरू होगा सलमान खान का विवादित शो
    2. बिग बॉस 19 में होगी इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री
    3. इन 10 सदस्यों का नाम हो चुका है लगभग फाइनल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन को लेकर चर्चा में है। मेकर्स ने हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा की। साथ ही शो की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया। बिग बॉस 19 के शुरू होने में थोड़ा समय बाकी है और अभी तक निर्माता शो के लिए कंटेस्टेंट्स (Bigg Boss 19 Contestants List) को फाइनल भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लगातार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं कि अभी तक किन सितारों का नाम शो में शामिल होने के लिए लगभग फाइनल हो चुका है।

    सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 (Bigg Boss 19) संग कई मशहूर सितारों का नाम जुड़ चुका है। बिग बॉस का अपकमिंग सीजन टीवी से पहले जियो हॉटस्टार पर आएगा। इसके बाद कलर्स चैनल पर इसके एपिसोड दिखाए जाएंगे। इस बीच अब चर्चा में उन स्टार्स का नाम आ गया है, जो सलमान खान के शो के लिए लगभग फाइनल हो गए हैं। आइए इन कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं, जिनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी चल रही है।

    सलमान खान का शो कब होगा शुरू?

    18 साल बाद पहली बार सलमान खान के शो का लोगो (Bigg Boss 19 Logo) बदला गया है। इस बार का सीजन 5 महीने से ज्यादा समय तक चलेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि इस बार भाईजान तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे और इसके बाद वीकेंड का वार पर अलग-अलग होस्ट नजर आएंगे। शो की थीम में भी बदलाव किया गया है। इस बार शो में एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस का अपकमिंग सीजन टीवी पर धमाल मचा पाता है या नहीं।

    Photo Credit- IMDb

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss Season 2: सलमान खान नहीं थे सीजन 2 के होस्ट, इस एक्ट्रेस ने संभाली थी कमान; कौन बना था विनर?

    बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

    • शैलेश लोढ़ा
    • गुरुचरण सिंह
    • पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग
    • मिस्टर फैजू
    • श्रीराम चंद्र
    • धनश्री वर्मा
    • गौरव खन्ना
    • अपूर्वा मुखीजा
    • हुनर गांधी
    • अमाल मलिक

    Photo Credit- IMDb

    फिलहाल कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 में कुल 15 कंटेस्टेंट्स होंगे। इनमें से तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री शो के आखिरी हफ्तों में एंट्री लेंगे। शो 5 महीने तक चलेगा और टीवी से 90 मिनट पहले जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बीच शो से किया था बाहर, अब सीजन 19 की बढ़ाएगी टीआरपी!