Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बीच शो से किया था बाहर, अब सीजन 19 की बढ़ाएगी टीआरपी!

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 03:10 PM (IST)

    टीवी लवर्स के बीच बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की चर्चा है। सलमान खान के शो के अपकमिंग सीजन का सभी को इंतजार है। निर्माताओं ने प्रतियोगियों के नामों को ल ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो में होगी इस कंटेस्टेंट की एंट्री (Photo Credit- IMDb)
    सलमान खान के शो में होगी इस कंटेस्टेंट की एंट्री (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर दस्तक देगा
    2. इस एक्स कंटेस्टेंट की होगी शो में दोबारा एंट्री
    3. सलमान खान ने बिग बॉस 10 में किया था बाहर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच इन दिनों बिग बॉस 19 की चर्चा चल रही है। सलमान खान के शो के अपकमिंग सीजन को हर किसी को इंतजार है। इस महीने में रियलिटी शो छोटे पर्दे पर दस्तक देगा। मेकर्स काफी हद तक शो के कंटेस्टेंट्स को नाम फाइनल कर चुके हैं। इस बीच एक पुराने सीजन की कंटेस्टेंट का नाम फिर से शो के साथ जुड़ राह है। आइए जानते हैं कि ये कंटेस्टेंट कौन हैं, जिनका सीधा सलमान संग झगड़ा हो गया था।

    टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अक्सर चर्चा में रहते हैं। चुनिंदा कंटेस्टेंट ऐसे भी होते हैं, जो बीबी हाउस में इस हद तक बवाल मचाते हैं कि उन्हें हर सीजन में याद किया जाता है। अब अपडेट आया है कि बिग बॉस के हालिया सीजन में एक एक्स-कंटेस्टेंट की एंट्री होगी, जिन्हें शो के बीच से निकाल दिया गया था।

    इस एक्स-कंटेस्टेंट को ऑफर हुआ बिग बॉस 19

    बिग बॉस ताजा खबर की एक पोस्ट में जानकारी दी गई है कि बिग बॉस 10 का हिस्सा रही विवादित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को एक बार फिर सलमान खान के शो का ऑफर मिला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका ने खुद इस बात का दावा फेसबुक पर किया है कि उन्हें बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का न्योता मिला है।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss Season 1: कौन बना था बिग बॉस का पहला विनर? 15 स्टार्स कंटेस्टेंट्स ने लिया था हिस्सा, जानें सबकुछ

    यह बात साफ है कि इस सीजन में एक्स कंटेस्टेंट्स को देखा जा सकता है। लेकिन प्रियंका वह इकौती कंटेस्टेंट है, जिनके बारे में सलमान खान ने खुलेआम कहा था कि अगर ये शो में वापस आती हैं, तो वह कलर्स के साथ काम नहीं करेंगे।

    खबरें और भी

    क्या सलमान को नहीं होगी प्रियंका से कोई परेशानी?

    अब सवाल खड़ा होता है कि क्या प्रियंका झूठ बोल रही हैं या फिर मेकर्स ने उन्हें उस वक्त के लिए बुलाया होगा, जब सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे। दरअसल, बिग बॉस का अपकमिंग सीजन 5 महीने से ज्यादा समय तक चलेगा।

    भाईजान 3 महीने तक होस्टिंग की कमान संभालेंगे। इसके बाद अलग-अलग होस्ट शो में नजर आएंगे। शायद उस समय में ही प्रियंका जग्गा शो में एंट्री ले सकती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के दावे पर मेकर्स की कोई सफाई नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss Season 2: सलमान खान नहीं थे सीजन 2 के होस्ट, इस एक्ट्रेस ने संभाली थी कमान; कौन बना था विनर?