Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को झेलने होंगे सबसे कड़वे सवाल, फिनाले वीक में होने वाली है इनकी एंट्री

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 09:32 PM (IST)

    Bigg Boss 19 Finale Week: बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले को बस अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। सलमान खान के विवादित शो को इस सीजन के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स म ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 फिनाले वीक में घर में आ रहे हैं नए मेहमान/ फोटो- Instagram

    बिग बॉस 19 फिनाले वीक में घर में आ रहे हैं नए मेहमान/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. फिनाले वीक में बढ़ेगी टॉप 6 कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें

    2. इन तीखें सवालों का जवाब कैसे देंगे घरवालों

    3. फिनाले वीक में घर में आने जा रहे हैं नए मेहमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 को खत्म होने में बस अब 8 दिन बाकी है। एड़ी से चोटी का दम लगाने के बाद टॉप 6 फाइनलिस्ट की लिस्ट में जिन कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई है, उसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और मालती चाहर का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशनूर कौर को घरवालों के फैसले के आधार पर तान्या मित्तल को लकड़ी से मारने की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

    इसके अलावा वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए शहबाज बदेशा भी अपने वीक गेम की वजह से फिनाले में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं और शो से एलिमिनेट हो गए हैं। हालांकि, अब बचे हुए टॉप 6 कंटेस्टेंट्स का सलमान खान के शो में ये सफर आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि लास्ट वीक में घर में वह एंट्री हो रही है, जिनके सवाल घरवालों को चुभ सकते हैं।

    कंटेस्टेंट्स से शुरू होगा सवाल-जवाब का सिलसिला

    बिग बॉस 19 के फिनाले वीक में भी कंटेस्टेंट्स राहत की सांस नहीं ले पाएंगे, क्योंकि ग्रैंड फिनाले से पहले घर में मीडिया के लोग एंट्री लेने जा रहे हैं। बीबी तक नामक एक एक्स पेज ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मीडिया के सभी लोग सेट पर पहुंच चुके हैं और वह बिग बॉस 19 में भी एंट्री ले चुके हैं। 3 से 4 घंटे तक हमारे टॉप 6 फाइनलिस्ट्स के साथ सवाल और जवाब चलेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'विलेन वाली रेप्यूटेशन...' फरहाना भट्ट फिर चढ़ीं सलमान खान के हत्थे, आखिरी बार मिली वॉर्निंग!

    WhatsApp Image 2025-11-29 at 4.55.35 PM

    मीडिया की एंट्री से घरवाले कितने खुश होंगे ये तो नहीं पता, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ फैंस वाकई खुश हैं। गौरव खन्ना के एक फैन क्लब ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये बहुत ही एक्साइटिंग एपिसोड होने वाला है। 3 से 4 घंटे चलने वाली इस प्रेस कांफ्रेंस में जो लोग घर में झूठ पर झूठ बोल रहे हैं, उनका फिनाले में एक्सपोज होना जरूरी है। अब आया है सच का ये पल"।

    खबरें और भी

    गौरव

    तान्या मित्तल से सवालों के जवाब चाहते हैं फैंस

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह चाहते हैं कि मीडिया तान्या मित्तल के डबल फेस का पर्दाफाश करे। एक समय पर तान्या बोलती थीं कि वह किसी बड़े डायरेक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं, अब उन्हें एकता कपूर की तरफ से ऑफर मिला तो वह खुश हैं। कितनी झूठी है ये"।

    tanya 1mital

    1111

    वैसे मीडिया के सवालों के जवाब तो कंटेस्टेंट्स बाद में देंगे, लेकिन उससे पहले वीकेंड के वार में उन्हें सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ा है। कई प्रोमोज सामने आए हैं, जिनमें सलमान अशनूर कौर से लेकर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल-गौरव खन्ना और अमाल मलिक सभी पर भड़कते दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अशनूर के बाद इस कंटेस्टेंट का भी बिग बॉस से कटा पता, फिनाले से पहले बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट!