यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 19: इन दो तुरुप के इक्कों के साथ नया ट्विस्ट लाने के जुगाड़ में Salman Khan, बिगाड़ देंगे पूरा खेल
टीवी के विवादित शो बिग बॉस 2 (Bigg Boss 19) की प्रीमियर डेट नजदीक आते ही शो को लेकर अफवाह और भी तेज हो गई हैं। हालांकि कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट अभी आ ...और पढ़ें

HighLights
- कब से शुरू होगा शो
- सलमान खान होंगे बिग बॉस 19 के होस्ट
- इस बार क्या है शो की थीम?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के लॉन्च के करीब आते ही, सभी की निगाहें उस पर टिकी हुई हैं। हर कोई ये जानने का इच्छुक है कि रियलिट शो टीवी पर दस्तक देगा।
फैंस लंबे समय से कर रहे फाइनल लिस्ट का इंतजार
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो के पहले प्रोमो ने पहले ही ऑनलाइन तहलका मचा दिया है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि इसकी थीम इस बार राजनीति होने वाली है। इसका मतलब ये हुआ कि सारी की सारी पॉवर जनता के हाथों में दे दी जाएगी। फैंस प्रतियोगियों की पूरी सूची, अप्रत्याशित ट्विस्ट और नॉन-स्टॉप मनोरंजन का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में मचेगा पूरा बवाल, इन 10 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई कन्फर्म?
ये एक्ट्रेस हो सकती हैं शो का हिस्सा
अब सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हिना खान और डिजिटल सेंसेशन एल्विश यादव आगामी सीजन का हिस्सा हो सकते हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है जिसने इस ओर इशारा किया है।
View this post on Instagram
दोनों में से किसी ने नहीं की है पुष्टि?
हालांकि न तो हिना खान और न ही एल्विश यादव ने इस खबर की पुष्टि की है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या दोनों ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान के साथ शामिल होंगे या बाद में सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर माहौल गर्म करेंगे।
खबरें और भी
.jpg)
अभी कुछ दिनों पहले ही रियलिटी शो के निर्माताओं ने चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पहला प्रोमो जारी किया था। इस वीडियो में होस्ट और अभिनेता सलमान खान पारंपरिक पोशाक पहने और एक राजनेता की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह सीजन राजनीति पर केंद्रित है। शो आने वाले 24 अगस्त, 2025 से कलर्स पर प्रीमियर होगा।