Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: क्या बिग बॉस छोड़ देंगे सलमान खान? पुराने कंटेस्टेंट की वापसी को लेकर गर्माया मामला

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 03:36 PM (IST)

    सलमान खान द्वारा होस्ट शो बिग बॉस 19 बहुत जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस 10 की पुरानी कंटेस्टेंट एक बार फिर से इस सीज ...और पढ़ें

    प्रियंका जग्गा होंगी बिग बॉस 19 का हिस्सा (फोटो-एक्स)
    प्रियंका जग्गा होंगी बिग बॉस 19 का हिस्सा (फोटो-एक्स)

    HighLights

    1. कब से शुरू हो रहा है बिग बॉस
    2. सलमान खान के लिए मुसीबत खड़ी करेगी कंटेस्टेंट
    3. प्रियंका जग्गा हो सकती हैं शो का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss 19) अपने नए सीजन के साथ बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। फैंस के बीच शो के लेकर हलचल पहले से ही तेज है। वहीं अब धीरे-धीरे करके कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं। हालांकि ऑफिशियल लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है लेकिन कुल मिलाकर छोड़ी बहुत तस्वीर साफ हो गई है।

    बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा थीं प्रियंका

    इस बीच खबर आई कि प्रियंका बग्गा को मेकर्स ने इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। प्रियंका बिग बॉस सीजन 10 में नजर आई थीं। सलमान खान ने बीच शो से उन्हें काफी सुनाकर निकाल दिया था। दोनों के बीच बुरी बहस के बाद, सलमान ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उनके साथ फिर कभी स्क्रीन शेयर न करने की कसम भी खाई थी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बीच शो से किया था बाहर, अब सीजन 19 की बढ़ाएगी टीआरपी!

    सलमान खान ने दी थी चेतावनी

    प्रियंका बिग बॉस 10 की सबसे लोकप्रिय या यूं कहें कि बदनाम प्रतियोगियों में से एक थीं। वह अपने पहले सप्ताह से ही अन्य प्रतियोगियों के साथ झगड़े और विवादों के लिए जानी जाती थीं। सलमान की बार-बार चेतावनी के बावजूद, उन्होंने अपना तरीका नहीं बदला।

    प्रियंका ने की थी गाली-गलौज

    एक एपिसोड में बवाल तब मच गया जब उन्होंने सलमान खान की ही बात सुनने से मना कर दिया। जब सलमान ने बिग बॉस के घर में गाली-गलौज करने के लिए उन्हें फटकार लगाई, तो उन्होंने घमंड से जवाब दिया, "और करूंगी"। सलमान ने फिर उन्हें उनके साथ ऐसे लहजे में बात न करने को कहा। प्रियंका भड़क गईं और सलमान पर दूसरों पर उनके साथ इंसान जैसा व्यवहार न करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में सलमान ने अपनी स्टाइल में अपनी जैकेट उतारी और प्रियंका को घर से बाहर जाने को कहा। उन्होंने कहा,"प्लीज मेरे घर से निकल जाइए।" प्रियंका सीधे मुख्य द्वार से बाहर निकलती नजर आईं।

    खबरें और भी

    क्या इस सीजन बनेंगी शो का हिस्सा?

    सलमान खान ने इसके बाद अनाउंस किया था कि वो कभी भी प्रियंका जग्गा के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कलर्स टीवी से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें कभी भी शो पर वापस ना लाएं। इस वजह से जैसे ही प्रियंका ने खुद अनाउंसमेंट की कि वो बिग बॉस 19 में हिस्सा लेंगी तो फैंस शॉक्ड रह गए। बिग बॉस 29 अगस्त से टीवी पर प्रसारित होगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss Season 2: सलमान खान नहीं थे सीजन 2 के होस्ट, इस एक्ट्रेस ने संभाली थी कमान; कौन बना था विनर?