विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tanya Mittal ने इस कंटेस्टेंट पर किया काला जादू? शो से एविक्ट हो चुके सदस्य का दावा- 'उन्होंने मेरी फोटो...'

Published: Mon, 01 Dec 2025 08:06 AM (IST)

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Allegation: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 की फेमस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर एक एविक्ट ...और पढ़ें

एक्स कंटेस्टेंट ने तान्या मित्तल पर लगाया जादू-टोना करने का आरोप। फोटो क्रेडिट- एक्स

एक्स कंटेस्टेंट ने तान्या मित्तल पर लगाया जादू-टोना करने का आरोप। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. तान्या मित्तल पर शो में जादू-टोना करने का दावा

  2. एक्स कंटेस्टेंट ने तान्या पर लगाया बड़ा आरोप

  3. कभी शो में तान्या का दोस्त रह चुका एक्स कंटेस्टेंट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के घर में सुर्खियां बटोरने वालीं तान्या मित्तल (Tanya Mittal) पर आरोप लगाया है कि वह घर में जादू-टोना करती हैं। जी हां, यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि शो में उनके दोस्त रह चुके एक कंटेस्टेंट ने लगाया है।

तान्या मित्तल पर जादू-टोना का आरोप लगाने वाले कंटेस्टेंट बसीर अली (Baseer Ali) हैं। बसीर बिग बॉस 19 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिने जाते थे। उनका अचानक एविक्शन शॉकिंग था। अब शो से निकलने के बाद उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में दावा किया है कि तान्या ने उन पर जादू-टोना किया था।

बिग बॉस में तान्या मित्तल करती हैं जादू-टोना?

दरअसल, बसीर अली हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आए। पारस ने कहा कि उन्हें बसीर की टीम से मालूम पड़ा है कि उन पर बिग बॉस के घर में टोटका हुआ है। इस पर बसीर तो पहले हंसे और फिर उन्होंने तान्या मित्तल का नाम लिया जिससे पारस भी शॉक रह गए।

बसीर ने तान्या पर लगाया आरोप?

बसीर अली ने बिग बॉस के घर में तान्या से जुड़ा वो इंसिडेंट बताया है जिस पर वह जादू-टोना का दावा कर रहे हैं। बसीर ने पारस के साथ बातचीत में बताया कि डायनो पार्ट वाला टास्क चल रहा था और यह उनके एविक्शन से काफी पहले की बात है। उस टास्क के दौरान गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से एविक्ट होते ही Ashnoor Kaur ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'भयंकर तूफान के बाद...'

Tanya Mittal

बसीर ने बताया तान्या से जुड़ा इंसिडेंट

तब तान्या मित्तल सभी तस्वीरों को गौर से देख रही थीं। जब बसीर अली अपनी फोटो देखने गार्डन एरिया की ओर बढ़ रहे थे, तब उनकी नजर तान्या पर पड़ी जो बसीर की फोटो देख रही थीं। बसीर ने बताया कि तान्या कुछ बोल रही थीं। उन्होंने उनकी तस्वीर पर हाथ लगाया और फिर उस पर फूंका।

तान्या मित्तल की हरकत से हैरान बसीर

यह देखकर बसीर अली हैरान रह गए थे। जब उन्होंने तान्या मित्तल से पूछा कि वह उनकी तस्वीर के साथ क्या कर रही हैं, तब तान्या ने जवाब में कहा कि वह बस उन्हें देख रही थीं, क्योंकि वह बहुत अच्छे लग रहे हैं। बसीर ने कहा कि वह इस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह देखा। जब पारस ने उनसे पूछा कि क्या यह एविक्शन से ठीक पहले की बात है, तब बसीर ने कहा कि यह बहुत पहले की बात है। उसी दिन उन्हें सलमान खान से डांट भी पढ़ी थी।

 

किसका जाप करती हैं तान्या मित्तल?

पॉडकास्ट में बसीर अली ने यह भी खुलासा किया कि तान्या मित्तल शो में हमेशा राम-राम जपती रहती थीं। इसके अलावा वह भी किसी चीज का जाप करती थीं, लेकिन उनकी कभी उनसे पूछने की हिम्मत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: मालती चाहर ने तान्या मित्तल को मारा थप्पड़! बिग बॉस के घर में फिर मचा बड़ा हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।