Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कातिलाना वीडियो किया शेयर, फैंस ने कहा- सिद्धार्थ शुक्ला की..

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 03:20 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Video शहनाज गिल टीवी कलाकार है। अब उन्होंने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें लाल कलर की ड्रेस पहनकर बोल्ड पोज देते हुए देखा ज ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल टीवी एक्ट्रेस है।
    Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें थाई हाई स्लिट डीप नेक गाउन पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने हाल ही में रिलीज हुआ गाना मून राइज का उपयोग भी किया है। दरअसल वह हाल ही में गुरु रंधावा के साथ मून राइज गाने में नजर आई थी। शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आज का मूड।' इसके साथ उन्होंने एक काले दिल की इमोजी भी कमेंट की है।

    शहनाज गिल का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

    शहनाज गिल का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 1 घंटे में 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी किए गए हैं। शहनाज गिल के फैंस वीडियो को देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक साढ़े 5 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Gandhi Godse Ek Yudh को लेकर राजकुमार संतोषी के मन में था डर, CBFC नहीं करेगी फिल्म को पास, लेकिन...

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    शहनाज गिल को बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है

    वीडियो में शहनाज गिल को अलग-अलग अंदाज में बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह समुद्र किनारे खड़ी है। वहीं, वह समुद्र में डुबकी लगाती हुई भी नजर आ रही हैं। कई फैन ने इस पर कमेंट किया है। एक ने लिखा है, 'शहनाज गॉर्जियस।' एक ने लिखा है, 'यह सिद्धार्थ शुक्ला को मिस कर रही है।' एक ने पूछा है, 'शहनाज तुम्हारा साउथ में डेब्यू कब होगा।' एक ने लिखा है, 'मुझे लगता है शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को फील कर रही है।'

    यह भी पढ़ें: दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म Pathaan का ट्रेलर, भारत में बॉयकॉट करने की तेज हो रही हैं मांग

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आए थे

    गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने जहां यह शो जीत लिया था। वहीं शहनाज गिल तीसरे नंबर पर थी। हालांकि, शो खत्म होने के कुछ महीनों बाद सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया और शहनाज गिल अकेली रह गई।

    खबरें और भी