यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chahar Choudhary की बोल्ड फोटोज ने छुड़ाए फैंस के पसीने, सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहा ये हॉट लुक
Priyanka Chahar Choudhary Latest Photos बिग बॉस से पॉपुलर हुईं टीवी की क्वीन प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खि ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चाहर चौधरी ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज
- बिकिनी में प्रियंका चाहर ने दिखाईं किलर अदाएं
- प्रियंका चाहर के बोल्ड लुक पर फिदा हुए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chahar Choudhary Bikini Photos: 'उडारियां' फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी बिकिनी फोटोज से धमाल मचा दिया था। उनके बोल्ड लुक को लेकर खूब चर्चा हुई। अब प्रियंका के हालिया शूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी को टीवी सीरियल 'उडारियां' से घर-घर में मशहूर हुईं। उनकी पॉपुलैरिटी में सबसे ज्यादा इजाफा सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 16' से हुआ। शो में प्रियंका सेकेंड रनर-अप रही थीं। बिग बॉस में उनकी मजबूत पर्सनैलिटी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लोग उन्हें ही विनर मान रहे थे, लेकिन ज्यादा वोट्स के चलते एमसी स्टेन के हाथ ट्रॉफी लगी। शो से निकलने के बाद प्रियंका अपने हुस्न का जादू चला रही हैं।
यह भी पढ़ें- पूल में प्रियंका चौधरी ने मनाया Ankit Gupta का बर्थ डे, हॉटनेस से भरी ये रोमांटिक फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल
बिकिनी में प्रियंका चाहर ने दिखाई मदमस्त अदाएं
प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से आग लगा दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी किलर फोटोज शेयर की हैं। समंदर किनारे प्रियंका ने अपनी किलर अदाओं से चाहने वालों के होश उड़ा दिए हैं। ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड बिकिनी के साथ प्रियंका ने बेहद शॉर्ट डीप नेक सिल्क ड्रेस पहनी है और समंदर किनारे किलर पोज दे रही हैं।
बाकी की तस्वीरों में भी प्रियंका अपना कातिल फिगर फ्लॉन्ट करते हुए इठलाती-बलखाती हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से स्टाइल किया है। खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका का ये स्टनिंग लुक उभरकर आ रहा है।
खबरें और भी
प्रियंका पर मर मिटे फैंस
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "दीवार पर मिरर मिरर...., बाकी सब तुम पूरा करो।" कनिका मान से लेकर राजीव अदातिया तक ने उनकी तारीफ की है। साथ ही फैंस भी कह रहे हैं कि प्रियंका ने इन तस्वीरों से तापमान बढ़ा दिया है। कमेंट बॉक्स प्रियंका की तारीफों से भर गए हैं।