यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abhishek Malhan के चोरी हुए डेढ़ लाख रुपये, Iphone खरीदने के लिए रखे थे पैसे, बिग बॉस रनर-अप ने सुनाई आपबीती
अभिषेक मल्हान के लाखों रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने साथ हुई चोरी की आपबीती सुनाई है। व्लॉग में उन्होंने बत ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के रनर-अप अभिषेक मल्हान एक चोरी की घटना का शिकार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैवलिंग के दौरान उनके बैग से पैसे गायब हो गए। अभिषेक मल्हान ने रकम के बारे में बात करते हुए कहा कि लगभग डेढ़ लाख रुपये गायब हुए हैं।
अभिषेक मल्हान ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने साथ हुई इस चोरी की जानकारी दी। व्लॉग में उन्होंने बताया कि 1.5 लाख रुपये उन्होंने आईफोन खरीदने के लिए रखा था, जो उन्हें किसी को गिफ्ट करना था और ये पैसे उनके पापा ने दिए थे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 फेम अभिषेक मल्हान के पैरेंट्स का हुआ एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान
परेशान हुए अभिषेक
अभिषेक मल्हान अपने एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। एयरपोर्ट से उन्हें अपने सफर के का वीडियो भी बनाया। इसके आगे व्लॉग में उन्होंने होटल पहुंचने के बाद अपना खाली बैग दिखाया। अभिषेक मल्हान ने पूरे सफर को याद किया और कहा कि बैग हर वक्त समय उनके पास था। सिर्फ फ्लाइट में सोने के दौरान बैग को रखा था, लेकिन वहां चोरी होने की उम्मीद कम है।
पिता ने दिए थे पैसे
अभिषेक मल्हान चोरी की घटना की जानकारी देते हुए बेहद परेशान नजर आए। उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके पापा ने दिए थे और लाख बार कहा था कि ध्यान से पैसे को ले जाए। फिर भी उनसे पैसे खो गए अब वो घर पर क्या बोलेंगे। अभिषेक मल्हान ने ये भी बताया कि पहली बार वो इतनी बड़ी रकम अपने साथ लेकर चले थे, जो उनसे खो गई। अब उनकी हालत खराब हो रही है।
खबरें और भी

बिग बॉस ने दी पहचान
अभिषेक मल्हान एक पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में उन्होंने खूब चर्चा बटोरी। हालांकि, अच्छा खेलने के बाद भी वो फर्स्ट रनर- अप बने थे। वहीं, एल्विश यादव शो के विनर थे।