Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT2: एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा को याद कर इमोशनल हुईं आकांक्षा पुरी, बोलीं- 'मुझे रिलेशनशिप से डर लगता है'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 11:56 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आकांक्षा पुरी जद हदीद के साथ अपनी क्लोजनेस को लेकर सुर्खिय ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Akanksha Puri talks about her ex boyfriend Paras Chhabra in front of Jad Hadid. photo-Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Akanksha Puri talks about her ex boyfriend Paras Chhabra in front of Jad Hadid. photo-Instagram

    HighLights

    1. आकांक्षा पुरी ने बिग बॉस में किया पास्ट रिलेशनशिप का जिक्र
    2. बिग बॉस में आकांक्षा ने खोली एक्स बॉयफ्रेंड की पोल
    3. पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं आकांक्षा

      नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' सिर्फ लड़ाई-झगड़ों के लिए नहीं, बल्कि लव एंगल के लिए भी जाना जाता है। शो में आए कंटेस्टेंट्स अक्सर एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, अब वह चाहे गेम के लिए हो या फिर कैमरे के लिए। इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) में भी जद हदीद और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के बीच लव एंगल देखने को मिल रहा है।

    हैंडसम हंक जद हदीद (Jad) अक्सर आकांक्षा पुरी के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। आकांक्षा भी उन्हें फुल भाव देती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही बिग बॉस के नए कपल बन जाएंगे। हालांकि, एक एपिसोड में जद हदीद ने आकांक्षा को कमर से पकड़कर अपनी ओर खींच लिया था, जिसकी वजह से आकांक्षा अनकंफर्टेबल हो गई थीं और उन्होंने जद को ऐसा करने से मना भी कर दिया था। ये बात जद को काफी बुरी लगी थी।

    आकांक्षा पुरी को याद आया एक्स बॉयफ्रेंड

    जद हदीद आकांक्षा को इग्नोर करने लगे थे। सोमवार के एपिसोड में आकांक्षा जद से बात करने की कोशिश करती हुई दिखाई दीं। यहां तक कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने पास्ट रिलेशनशिप की वजह से प्यार से डर लगता है। आकांक्षा ने कहा-

    "मेरा एक्स भी बिग बॉस के एक सीजन में आया था। उसे बिग बॉस हाउस में किसी और से प्यार हो गया था। उसने मेरे बारे में काफी बातें कीं। घर से बाहर आकर भी हमारे बीच इस पर बात हुई थी। इस वजह से मुझे रिलेशनशिप से डर लगने लगा है।"

    अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करने के बाद आकांक्षा थोड़ी इमोशनल हो जाती हैं और जद हदीद का दिल पिघल गया।

    क्यों हुआ पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप?

    आकांक्षा पुरी पहले पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। पारस 'बिग बॉस 13' में आए थे, जहां उन्हें माहिरा शर्मा से प्यार हो गया था। शो में पारस ने आकांक्षा के बारे में काफी बयानबाजी की थी और कहा था कि वह उनसे शो में आने से पहले ही ब्रेकअप करना चाहते थे। इससे आकांक्षा काफी हर्ट हुई थीं। खैर, बीते दिनों खबर आई थी कि पारस और माहिरा का भी ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने 'बिग बॉस 13' से निकलने के बाद कुछ सालों तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट किया था।

    खबरें और भी