Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elvish Yadav के सपोर्ट में उतरीं एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति, अभिषेक मल्हान को बताया इनसिक्योर, सुनाई खरी खोटी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 10:01 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। शो का ग्रैंड फिनाले करीब है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और अभिषेक यादव ट्रेंड कर र ...और पढ़ें

    File Photo of Abhishek Malhan and Elvish Yadav
    File Photo of Abhishek Malhan and Elvish Yadav

    HighLights

    1. करीब आया 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले
    2. एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने एल्विश को लेकर कही बड़ी बात
    3. अभिषेक मल्हान को बताया इनसिक्योर

    नई दिल्ली, जेएनएन। फेमय यूट्यूबर एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने बिंदास एटीट्यूड के कारण लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं। शो का फिनाले राउंड करीब है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी टक्कर तेज होते देखने को मिल रही है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि इस बार का सीजन कौन जीतेगा। इन सबके बीच एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने एल्विश के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के बारे में भी अपनी बात रखी।

    'एल्विश के लिए है सॉफ्ट कॉर्नर'

    कीर्ति ने हाल ही में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में एल्विश के बारे में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद भी वह एल्विश के लिए क्यों सपोर्ट दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि एल्विश को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर है। मैं कुछ अच्छा बोलूं, तो लोगों को दिक्कत है और न बोलूं तो भी दिक्कत है। मैं करूं तो क्या करूं। आखिर मैं बोलूं क्या।

    फुकरा इंसान को भी किया सपोर्ट

    कीर्ति ने फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान को लेकर भी बात की। कीर्ति ने कहा, ''मैंने शुरू में फुकरा इंसान यानी अभिषेक के बारे में बात की थी। मैं उन्हें भी सपोर्ट कर रही थी। लेकिन जब से एल्विश गया तो मेरा झुकाव उधर हो गया। अब एल्विश को पूरा सपोर्ट है और जब एल्विश घर में गया है तो उसे देखकर अभिषेक इनसिक्योर हो रहे हैं। उनके चेहरे पर साफ ये दिखाई देता है।

    मनीषा को लेकर कही ये बात

    पिछले दिनों मनीषा रानी को एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करते देखा गया। एल्विश ने उन्हें समझाया कि वह यह सब न करें। इस बारे में कीर्ति ने कहा कि अगर एल्विश की जगह कोई और लड़का होता, तो बाहर कुछ और ही माहौल होता। इस मुद्दे को लेकर अब तक क्लेश हो चुका है। मनीषा का जो इंटेशन है, वह गलत नहीं है।

    खबरें और भी

    कब है 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को है। इसे जियो सिनेमा पर शाम 7 बजे से देखा जा सकता है।