Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी की एक गलती पड़ी भारी, घरवालों ने उठाई उंगली, क्या छिन जाएगी कैप्टेंसी?

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 07:59 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आए दिन हंगामा देखने को मिलता है। अब एक बार फिर बिग बॉस के घर में बवाल हो गया है। इश ब ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Falaq Naaz says Manisha Rani is not capable for being captain. Photo-Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Falaq Naaz says Manisha Rani is not capable for being captain. Photo-Instagram

    HighLights

    1. मनीषा रानी पर फूटा घरवालों का गुस्सा
    2. फलज नाज ने कहा- मनीषा कैप्टन बनने के लायक नहीं
    3. बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी पर हुआ बवाल

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' दिन-ब-दिन इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। शो में चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक मनीषा रानी (Manisha Rani) भी हैं। घर में उनके दोस्त भी हैं और दुश्मन भी। हाल ही में, मनीषा रानी से एक ऐसी गलती हो गई, जिसके बाद पूरे घरवाले उन पर राशन-पानी लेकर चढ़ गए हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है।

    बिग बॉस के घर में फिर हुआ बवाल

    लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि फलक नाज से लेकर बेबीका धुर्वे तक कंटेस्टेंट मनीषा रानी की कैप्टेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, हुआ यूं कि फलक नाज खाना बर्बाद होने पर मनीषा पर चिल्लाती हैं। फलक कहती हैं कि डस्टबिन खोलकर देखो, कितना खाना फेंका गया है।

    क्यों मनीषा रानी पर उठे सवाल?

    मनीषा रानी जवाब में कहती हैं कि कल से खाना कम क्वांटिटी में बनेगा। फलक फिर भड़क जाती हैं। मनीषा उन्हें समझाती हैं कि लोग बोलते हैं कि खाएंगे, फिर बनने के बाद नहीं खाते तो इसमें वह क्या करें। फलक उन्हें उनकी कैप्टेंसी याद दिलाती हैं। फिर मनीषा रानी, बेबीका की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'वह खुद ज्यादा बना रही है और इल्जाम मेरे पर लगा रही है।'

    फलक-बेबीका का मनीषा पर हमला

    ये सुन बेबीका का पारा बढ़ जाता है। वह मनीषा को अपनी गणित ठीक करने की सलाह देते हुए निकल जाती हैं। फिर फलक से बात करते हुए कहती हैं कि उसे इतना क्या गुरूर है। जिया शंकर भी मनीषा पर तंज कसती हैं। फलक कहती हैं कि मनीषा कैप्टन बनने के लायक नहीं है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    मनीषा रानी का फलक नाज, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और बेबीका धुर्वे से छत्तीस का आंकड़ा है। बिग बॉस के घर में अक्सर इनके बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली है, खासकर बेबीका के साथ। शुरू में दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर उनके बीच लड़ाई हो गई। बहस के बीच दोनों एक-दूसरे पर अक्सर कीचड़ भी उछालते हुए दिखाई देते हैं।

    बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस के घर में अभी अविनाश सचदेव, मनीषा रानी, एल्विश यादव (Elvish Yadav), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), अभिषेक मल्हान, फलक नाज, बेबीका धुर्वे, जिया शंकर, जद हदीद और आशिका भाटिया हैं। फेमस सोशल मीडिया स्टार ध्रुव राठी (Dhruv Rathi) के भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने की चर्चा हो रही है।