Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Popularity List: बिग बॉस की पॉपुलैरिटी लिस्ट में बड़ा ट्विस्ट, ये कंटेस्टेंट अचानक आया सबसे ऊपर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 05:57 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Popularity List सलमान खान के पॉपुलर बिग बॉस ओटीटी 2 सीजन का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस शो में लगातार एल्विश यादव और अभिषेक ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Popularity List Out Abhishek Malhan Beat Elvish Yadav Manisha Rani on Social Media/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Popularity List Out Abhishek Malhan Beat Elvish Yadav Manisha Rani on Social Media/Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 की पॉपुलैरिटी लिस्ट हुई आउट
    2. एल्विश यादव को पछाड़ अचानक ऊपर आया ये कंटेस्टेंट
    3. बिग बॉस ओटीटी 2 का बदला पूरा गेम

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Popularity List: बिग बॉस ओटीटी 2 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो दिन बाद 14 अगस्त को सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फैंस लगातार अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को इस सीजन की ट्रॉफी जितवाने के लिए लगातार वोट्स दे रहे हैं।

    एल्विश यादव, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। ग्रैंड फिनाले से दो दिन पहले लगातार पॉपुलैरिटी ट्रेंड सोशल मीडिया पर बदल रहे हैं। फिनाले से पहले अब पॉपुलैरिटी ट्रेंड में ये बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

    बिग बॉस ओटीटी 2 का ये कंटेस्टेंट आया सबसे ऊपर

    बिग बॉस ओटीटी 2 में इस वक्त दो कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला है। ये दो कंटेस्टेंट एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान हैं। एल्विश यादव ने जहां वाइल्ड कार्ड में आते ही अभिषेक मल्हान की पॉपुलैरिटी को दबा दिया, तो वहीं अब लास्ट हफ्ते में फुकरा इंसान ने भी अपने गेम से कई फैंस का दिल जीत लिया है।

    द खबरी ने हाल ही में एक ट्विटर की पॉपुलैरिटी लिस्ट आउट की है, जिसमें अभिषेक मल्हान ने फिर एल्विश यादव को पीछे छोड़ दिया है। इस पॉपुलैरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर एल्विश यादव, तीसरे नंबर पर मनीषा रानी, चौथे नंबर पर पूजा भट्ट और पांचवें नंबर पर बेबिका धुर्वे हैं।

    खबरें और भी

    वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे है ये कंटेस्टेंट

    अभिषेक मल्हान इस वक्त सिर्फ पॉपुलैरिटी में ही रैंकिंग नहीं कर रहे, बल्कि वोटिंग लिस्ट में भी वह एल्विश यादव से आगे चल रहे हैं। करण कुंद्रा से लेकर प्रतीक सहजपाल और आकांक्षा पुरी जैसे कई सितारों को ये ही लगता है कि अभिषेक या एल्विश में से कोई इस शो का विनर होगा।

    हालांकि, वोटिंग लिस्ट की बात करें तो एल्विश यादव इस वक्त सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें 2.5 मिलियन वोट्स मिले हैं। उन्होंने पुराने लोगों के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।