Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: पहले ही दिन घर में हुआ 'महायुद्ध', बिग बॉस के सख्त फैसले से शॉक्ड रह गए कंटेस्टेंट्स

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 05:41 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 शुरू हो गया है। बिग बॉस के घर में ही पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स ने बवाल खड़ा कर दिया है। शो का लेटेस्ट प ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Promo Puneet Superstar and Cyrus Broacha have fight. Photo Credit- Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Promo Puneet Superstar and Cyrus Broacha have fight. Photo Credit- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शोज में से एक 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT Season 2) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गया है। शो में 13 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी। जानिए बिग बॉस के घर में उनका पहला दिन कैसा रहा था।

    जियो सिनेमा ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का लेटेस्ट प्रोमो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया कि पुनीत सुपरस्टार ने घरवालों के नाक में दम कर दिया और उन्हें इतना इरिटेट किया कि बिग बॉस उनके खिलाफ कदम उठाने पर मजबूर हो गए।

    बिग बॉस के घर में हुआ बवाल

    क्लिप में देखा जा सकता है कि पुनीत गार्डन पर बैठकर खुद की ही तारीफ करता है और कहता है कि उसने घर में आग लगा दी। बार-बार ऐसा कहने से, साइरस ब्रोचा इरिटेट हो जाते हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है और बिग बॉस को हस्तक्षेप करना पड़ता है। बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि क्या वे पुनीत के साथ एडजस्ट कर पाएंगे या नहीं। कई कंटेस्टेंट एडजस्ट करने के लिए हामी भरते हैं तो वहीं कई उनके खिलाफ राय देते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    पुनीत सुपरस्टार पर क्यों भड़के बिग बॉस?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' का एक और प्रोमो सामने आया, जिसमें पुनीत दो-दो टूथपेस्ट अपने मुंह पर लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस बात से फलक नाज (Falaq Naaz) और बाकी कंटेस्टेंट्स नाराज हो जाते हैं। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह नहीं मानते हैं। बाद में बिग बॉस उन्हें फटकार लगाते हुए नजर आते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    क्यों पुनीत सुपरस्टार हुए एविक्ट?

    पुनीत सुपरस्टार को 'बिग बॉस ओटीटी 2' से पहले ही दिन बाहर कर दिया गया। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने कहा कि वो पुनीत के साथ एडस्ट नहीं कर सकते हैं, इसलिए उन्हें बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, पुनीत को अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ और वह उल्टा बिग बॉस पर ही भड़क गए। उन्होंने बिग बॉस को धमकी दी कि उन्हें निकालना है तो निकालें, क्योंकि टीआरपी उन्हें ही मिल रही है।

    'बिग बॉस ओटीटी 2' को इस बार जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम किया जा रहा है। शो में पुनीत के एविक्ट होने के बाद मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी, बेबिका धुर्वे, आलिया सिद्दीकी, साइरस ब्रोचा, फलक नाज, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।