यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BB OTT 2: पुनीत के कंटेंट पर कमेंट करने पर ट्रोल हुए एमसी स्टैन, राहुल वैद्य ने शेयर कर डाला उनका यह वीडियो
BIgg Boss OTT 2 राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह बिग बॉस के हर सीजन पर अपना कमेंट करते हैं। इस बार उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 के पहल ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 2 की हुई शुरुआत
- एमसी स्टैन ने पुनीत सुपरस्टार के कंटेंट को बताया बेकार
- राहुल वैद्य ने कसा एमसी स्टैन पर तंज
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का आगाज हो चुका है। शनिवार 17 जून को शुरू हुए इस रियलिटी शो में पूजा भट्ट, आलिया सिद्दीकी, मनीषा रानी, फलक नाज सहित कई कंटेस्टेंट की झलक देखने को मिली। इसी शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने भी शिरकत की, जिन्हें लेकर ऐसी खबर है कि आते ही उन्हें शो से निकाल दिया गया है।
पहले एपिसोड में देखा गया कि जो भी कंटेस्टेंट शो में एंट्री ले रहे थे, उनसे पेनलिस्ट यानी (अजय जडेजा, एमसी स्टैन और सनी लियोन) ने कुछ सवाल जवाब किए। जब पुनीत सुपरस्टार की एंट्री हुई, तो एमसी स्टैन ने उनसे कुछ ऐसा पूछ डाला, जिसे सुनने के बाद राहुल वैद्य का पारा चढ़ गया है।
एमसी स्टैन ने पुनीत के कंटेंट को बताया बेकार
एमसी स्टैन ने पुनीत से कहा, 'तुम्हारे कंटेंट को पब्लिक क्रिंज बोलता है, क्या बोलना है तुमको इसपे?' इस पर पुनीत ने कहा, 'ये आप सही बोल रहे हैं। मेरे को जो आता है, वही करता हूं। मैं किसी का कॉपी नहीं करता हूं।' इसके बाद स्टैन ने कहा कि उन्हें भी पुनीत के कंटेंट बेकार लगते हैं।
राहुल वैद्य ने दिया ये रिएक्शन
सिंगर राहुल वैद्य ने ट्विटर पर एमसी स्टैन को आड़े हाथ लेते हुए उनका एक वीडियो शेयर कर दिया। राहुल वैद्य ने बिग बॉस 14 में पार्टिसिपेट किया था। वह बिग बॉस के लगभग हर सीजन को देखने के मामले में एक्टिव रहते हैं। एमसी स्टैन द्वारा पुनीत के कंटेंट को बेकार बताने पर उन्होंने स्टैन का एक पुराना वीडियो शेयर किया। यह वीडियो 2021 का बताया जा रहा है, जिसे एमसी स्टैन के स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान शूट किया गया था।
खबरें और भी
MC Stan did u call someone’s content cringe ?? 😂😂😂 Kay bhau kahi Pan 😂😂😂 https://t.co/O8eGmIYZUs
— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) June 17, 2023
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्टैन ने लिखा, 'एमसी स्टैन क्या आपने किसी के कंटेंट को क्रिंज बोला?' वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्टैन के साथ अश्लील डांस कर रही है, और स्टैन भी इस डांस को एंजॉय कर रहे हैं।