Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: पहले ही एपिसोड में गुस्से से लाल हुए सलमान खान, होस्ट के तेवर ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 06:44 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 कुछ ही देर में सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस ओटीटी 2 शुरू होने वाला है। शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा सकता है ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan. Photo Credit: Twitter
    File Photo of Salman Khan. Photo Credit: Twitter

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' का 17 जून से हो रहा आगाज
    2. शो में नजर आएंगे कई नए चेहरे
    3. शुरुआती एपिसोड में ही सलमान को आया गुस्सा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: सलमान खान (Salman Khan) का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के ओटीटी वर्जन का सेकेंड सीजन आज रात से शुरू हो रहा है। सोशल मीडिया परह जब से शो के वीडियो सामने आए हैं, तब से लोगों में इस शो को देखने की दिलचस्पी और बढ़ गई है। लेकिन ये क्या? पहले ही एपिसोड में सलमान खान गुस्से से लाल हो गए। लेकिन उन्हें गुस्सा आया क्यों और किस पर चलिये बताते हैं।

    सलमान को आया गुस्सा

    शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान काफी नाराज दिख रहे हैं। वह किसी से कह रहे हैं- सही और गलत किसी को जानना नहीं है। एक रूल...रूल होता है। इसके बाद दिखाया गया है कि एक लेडी सलमान से माफी मांगती है। यह लेडी कौन है, उसका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया।

    हालांकि, माजरा क्या है, और सलमान किस पर गुस्सा कर रहे थे, इसका खुलासा तो आज रात के एपिसोड में ही होगा। फिलहाल शो देखने के बाद ही साफ होगा लेकिन इस प्रोमो को देखकर साफ है कि इस बार कई मायनों में शो काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। बता दें कि जारी किए गए वीडियो में दिबांग, एमसी स्टैन और सनी लियोन नजर आ रहे हैं। यह तीनों पेनलिस्ट के तौर पर बिग बॉस ओटीटी 2 में मौजूद रहेंगे।

    रात 9 बजे से शुरू होगा शो

    'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। शनिवार की शाम 9 बजे से शो का ग्रैंड प्रीमियर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक पूरे सीजन को फ्री में देख सकते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को सब्सक्रिप्शन का पैसा नहीं देना होगा।

    खबरें और भी

    बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स

    इस बार के शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया, जो काफी समय से विवादों में बनी हुई हैं, वह शो में नजर आएंगी। उनके आने से ऐसे कयास लगाए गए हैं कि वह शो में कई बड़े खुलासे कर सकती हैं। उनके अलावा अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, जिया शंकर भी शो का हिस्सा होंगी।