Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: दीपक चौरसिया के बाद बिग बॉस में हुआ डबल एविक्शन, इन दो कंटेस्टेंट्स का खत्म हुआ गेम?

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 03:47 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। मेकर्स भी पूरी फुर्ती के साथ गेम को आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में हुए वीकेंड का ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ डबल एविक्शन ? (X Image)
    बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ डबल एविक्शन ? (X Image)

    HighLights

    1. बिग बॉस से बाहर हुए दीपक चौरसिया
    2. अचानक घर में हुआ डबल एविक्शन
    3. फिनाले की ओर बढ़ रहा है बिग बॉस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 का गणित जल्द बदलने वाला है। मेकर्स ने शो में ऐसा ट्विस्ट लेकर आए, जिसे देखकर कंटेस्टेंट्स के साथ- साथ दर्शकों के भी होश उड़ जाने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में डबल एविक्शन को लेकर अपडेट आई है।

    बिग बॉस ओटीटी 3 से हाल ही में दीपक चौरसिया एलिमिनेट हुए है, जो शुरुआत से शो से जुड़े हुए थे। वहीं, उनके जाने के कुछ घंटे में ही शो में डबल एविक्शन को लेकर जानकारी आई है, जो चौंकाने वाली है।

    कौन हुआ घर से बेघर ?

    बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में हुए डबल एलिमिनेशन ने शो की दिशा पूरी तरह से बदल दी है। बिग बॉस तक की खबर के अनुसार, शो में आए इस चौंकाने वाले मोड़ में अदनान शेख और सना सुल्तान को घर से बाहर कर दिया गया। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: टीवी की दुनिया का ये मशहूर सितारा बिग बॉस में नहीं बचा पाया अपनी जगह, घर में हुआ बड़ा एविक्शन

    नहीं दिखा पाए अपना दम

    अदनान शेख शो में पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए थे, लेकिन दर्शकों और शो के निर्माताओं पर खास प्रभाव डालने में असफल रहे, जबकि एंट्री से पहले उन्होंने कई बड़े- बड़े दावे किए थे। अदनान ने कहा था कि वो बिग बॉस में लवकेश कटारिया पर निशाना साधने वाले हैं। हालांकि, शो का हिस्सा बनने के बाद उनकी और लवकेश की दोस्ती हो गई। वहीं, सना सुल्तान भी घर में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही थीं।

    खबरें और भी

    दर्शकों को लगेगा शॉक

    बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए इस डबल एलिमिनेशन ने शो के समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया है और अब दर्शकों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया है कि आगे क्या होगा। बिग बॉस ओटीटी 3 के दर्शक अब और भी अधिक उत्साहित हैं ये देखने के लिए कि आगे कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: घर का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट Voting Trend में निकला आगे, इन दो खिलाड़ियों पर एलिमिनेशन की तलवार