विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: अदनान शेख का मजाक उड़ाने पर एल्विश यादव पर भड़के अनिल कपूर, बीच शो में लगाई विनर की क्लास

Published: Mon, 22 Jul 2024 04:11 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट के तौर पर इस बार अनिल कपूर ने गद्दी संभाली। ओटीटी सीरीज के तीसरे ...और पढ़ें

अनिल कपूर ने लगाई एल्विश यादव को फटकार, (X Image)
अनिल कपूर ने लगाई एल्विश यादव को फटकार, (X Image)

HighLights

  1. बिग बॉस से बाहर हुए दीपक चौरसिया
  2. लवकेश को सपोर्ट करने पहुंचे एल्विश यादव
  3. एल्विश ने अनिल कपूर से खाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार वीकेंड का वार में दो खास मेहमान पहुंचे। इनमें एल्विश यादव और फैसल शेख का नाम शामिल है, दोनों अपने- अपने दोस्त के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंछे। एल्विश ने लवकेश कटारिया को सपोर्ट किया, तो वहीं फैसल ने अदनान शेख की पैरवी की। हालांकि, इस दौरान अनिल कपूर से बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश को फटकार खानी पड़ गई।

बिग बॉस ओटीटी 3 में एल्विश और फैसल मलिक अपने पसंदीदा घरवालों को लेकर आमने-सामने आ गए। जहां एल्विश ने इस दावे को खारिज कर दिया कि लवकेश कटारिया खुद के लिए खड़े नहीं होते, वहीं फैसल ने अदनान को एक दयालु, मिलनसार शख्स कहा।

एल्विश ने अदनान का उड़ाया मजाक

अनिल कपूर ने सवाल किया कि क्या अदनान बाहरी खबरों के बारे में बात करते हैं। इस पर एल्विश ने जवाब देते हुए कहा, "सर मैंने आपको बोला था ना, उसको थोड़ा मेडिकल इश्यू है डॉक्टर वाला, मुझे लगता है थोड़ा दिमाग का इश्यू है सर, क्योंकि इंसान तो एक बारी में मान लेता है बात।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: दीपक चौरसिया के बाद बिग बॉस में हुआ डबल एविक्शन, इन दो कंटेस्टेंट्स का खत्म हुआ गेम?

अनिल कपूर ने लगाई फटकार

एल्विश यादव पर भड़के अनिल कपूर अनिल ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "एल्विश, देखो जोक एक बार फनी होता है, बार-बार नहीं। आपको क्या लगता है बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल प्रोसीजर फॉलो किया बिना अंदर डाला है।" इस पर एल्विश ने कहा, "फॉलो करा होगा सर।" फिर होस्ट ने कहा, "तो फिर जब मैं आपसे सच में कुछ पूछ रहा हूं तो आप क्यों घड़ी-घड़ी, वही जोक मार रहे हो।" हालांकि, अंत में एल्विश यादव ने अनिल कपूर से माफी मांग ली।

बिग बॉस ओटीटी अपडेट

बिग बॉस ओटीटी 3 के अपडेट की बात करें, तो इस बार शो से दीपक चौरसिया बाहर हुए हैं। इस हफ्ते से शो से एलिमिनेट होने के लिए दीपक चौरसिया के साथ अदनान शेख, विशाल पांडे, अरमान मलिक, सना सुल्तान, सना मकबूल और लव कटारिया नॉमिनेटेड थे। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: घर का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट Voting Trend में निकला आगे, इन दो खिलाड़ियों पर एलिमिनेशन की तलवार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।