Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: अरमान-रणवीर ने लगाए Shivani Kumari पर गंभीर इल्जाम, दोनों की बातें सुन रोने लगीं इन्फ्लुएंसर

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 04:33 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 3 का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अरमान मलिक और रणवीर शौरी घर की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो हुआ रिलीज
    2. घर वालों ने लगाए शिवानी पर गंभीर इल्जाम
    3. इल्जाम सुन रो दीं कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 जैसे-जैसे अपने फिनाले के करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इसमें बचे हुए कंटेस्टेंट का गेम और भी मजबूत होता जा रहा है। कहीं दोस्ती में दरार आ रही है, तो किसी कंटेस्टेंट को घर वालों के ताने सुनने को मिल रहे हैं। अब अरमान, शिवानी कुमारी से कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिसकी वजह से वह रोते हुए दिखाई देती हैं।

    दरअसल, बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान-लवकेश बातें हुए नजर आ रहे हैं और शिवानी पर झूठी होने का आरोप लगा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है।

    यह भी पढ़ें: फिर Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा बनेंगी पायल मलिक, घर में एंट्री को लेकर आएगा ट्विस्ट

    शिवानी पर लगे गंभीर इल्जाम

    आज बिग बॉस वीकेंड का वार आने वाला है, जिसमें होस्ट अनिल कपूर आकर एक बार फिर घर वालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। उनके आने से पहले अब बिग बॉस के घर में घमासान मच गया है। दरअसल, लवकेश अरमान के पास बैठे हैं और उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे पता चला कि बाहर भाभी (कृतिका) जाकर कह रही हैं कि लवकेश तो परेशान करता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    इसके बाद अरमान कहते हैं कि इसकी आदत जिंदगी में कभी सुधर ही नहीं सकती। इसको एक की दो लगानी ही लगानी होती है। फिर शिवानी अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि कृतिका बोल रही थी कि रणवीर भैया को वो परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अरमान इस बात को रणवीर से पूछते हैं कि क्या कृतिका ने ऐसा बोला था कि लवकेश परेशान करता है। रणवीर न में सिर हिलाते हैं।

    लास्ट में अरमान बोलते हैं कि शिवानी छोड़ दे ये आदतें और रणवीर उन्हें कहतें कि तुम झूठ बोलती हो और पहले भी कई बार बोल चुकी हो और पकड़ी भी गई हो, लेकिन तुम मानोगी नहीं। उनकी बातें सुनने के बाद शिवानी रोने लग जाती हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भैया भाग्यशाली हैं! लवकेश ने टास्क में खोली Vishal Pandey की पोल, सुनते ही भड़क उठे Armaan Malik