Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिर Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा बनेंगी पायल मलिक, घर में एंट्री को लेकर आएगा ट्विस्ट

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 02:28 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय काफी चर्चा में है। जल्द ही इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर अरमान मलिक की पहली पत्नी और बिग बॉस ओटीटी 3 ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. पायल मलिक ने शेयर किया व्लॉग
    2. बताया फिर लेंगी बिग बॉस के घर में एंट्री
    3. इस बार एंट्री के साथ होगा थोड़ा ट्विस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रह चुकी पायल मलिक लगातार किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रोलर्स के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है और अब वह जल्द ही एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस बार थोड़ा ट्विस्ट होने वाला है।

    बता दें कि पायल घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर नहीं, बल्कि गेस्ट के तौर पर जाने वाली हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। इसके साथ ही घर में उनके चारों बच्चे भी जाने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: भैया भाग्यशाली हैं! विशाल पांडे ने फिर कृतिका को लेकर किया कमेंट, बात सुनते ही भड़क उठे Armaan Malik

    फिर बिग बॉस हाउस जाएंगी पायल

    दरअसल, पायल मलिक ने हाल ही में अपने एक यूट्यूब व्लॉग में इस बात का खुलासा किया है कि वह इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस ओटीटी 3 के सेट पर दिखाई दे सकती हैं। इसके साथ ही उनके चारों बच्चे भी उनके साथ शो का हिस्सा बनने वाले हैं। पायल अपने सभी बच्चों के साथ फिनाले से कुछ दिन पहले अरमान और कृतिका को सपोर्ट करने के लिए शो में जाएंगी।

    Photo Credit: Payal Malik/Instagram

    पायल ने किया मानहानि का केस

    हाल ही में पायल मलिक ने एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बाहर आने के बाद धमकियां मिल रही हैं और इससे वह काफी परेशान भी हो गई हैं। ऐसे में जो लोग उन्हें ट्रोल करके परेशान कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं उनके खिलाफ पायल ने मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।

    क्या पायल लेंगी अरमान से तलाक

    इसके साथ ही कुछ दिनों पहले पायल ने एक व्लॉग में यह भी शेयर किया था कि वह लोगों की बातों से परेशान हो गई हैं और जब कृतिका-अरमान बाहर आ जाएंगे तो वह अपने तीनों बच्चों को लेकर अरमान से दूर हो जाएंगी। इस बात को लेकर भी लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसे Bigg Boss फेम Elvish Yadav, दर्ज हुई शिकायत