Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Payal Malik ने लगाई ट्रोलर्स को लताड़, धमकियां देने वालों के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:06 PM (IST)

    अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्निया कृतिका-पायल फेमस यूट्यूबर हैं। तीनों व्लॉग बनाते हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद इनकी फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट पायल मलिक (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट पायल मलिक (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. ट्रोलिंग से परेशान हुईं पायल मलिक
    2. पायल मलिक ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
    3. अब बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट ने उठाया ये कदम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद से यूट्यूबर और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह काफी समय से सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर परेशान हैं। घर से बेघर होने के बाद लगातार ट्रोलर्स उन्हें धमकियां दे रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने इस पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

    पायल ने कहा था कि जब तक उन्हें ट्रोल किया जा रहा था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन फिर ट्रोलर्स उनके बच्चों को भी ट्रोल करने लगे। ऐसे में अब एक बार फिर पायल ने वीडियो शेयर किया है और कहा है कि जो लोग मुझे या मेरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं, मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस करने आई हूं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में घमासान, अरमान मलिक ने विशाल पांडे से लड़ाई में पार की हद, इस बार हो जाएंगे एलिमिनेट?

    ट्रोलर्स से परेशान हुईं पायल मलिक

    अरमान की पहली पत्नी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और उसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि अभी तक ट्रोलिंग चल रही थी, मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। जब कोई इंसान बढ़ता है न तो उसको ट्रोलिंग सबसे पहले मिलती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Payal Malik (@payal_malik_53)

    अब मुझे बहुत सारी धमकियां आ रही हैं और जो लोग भी ये कर रहे हैं, जो लोग मुझे या मेरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं, मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस करने आई हूं। अब जो भी होगा, आपको खुद ही इसका सामना करना पड़ेगा। आप कर रहे हैं। मैंने नाम भेज दिए हैं, आप सभी को जल्द ही नोटिस मिल जाएगा।

    खबरें और भी

    हेटर्स ने बेटे को कहा था नाजायज बच्चा

    इससे पहले भी कुछ ट्रोलर्स ने उनके यूट्यूब चैनल पर भद्दे कमेंट्स किए थे। उन्हीं में से एक का कमेंट पायल ने अपने व्लॉग में भी पढ़ा था, जिसमें यूजर ने अरमान और पायल के बड़े बेटे चीकू को नाजायज बच्चा बताया था। इस कमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि क्या अब मुझे डीएनए करवाने की जरूरत है। 

    यह भी पढ़ें: अरमान मलिक के साथ सोने को लेकर कृतिका और पायल की आपस में हुई थी क्या बात, पॉलोमी ने खोला इन तीनों का राज