Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस के घर में इंटीमेट हुए थे अरमान-कृतिका, Payal Malik ने बताई पूरी सच्चाई

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 05:29 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय काफी लाइमलाइट में बना हुआ है। शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखाया गया कि ...और पढ़ें

    पायल मलिक ने किया रिएक्ट (Photo Credit: Instagram)
    पायल मलिक ने किया रिएक्ट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 में इंटीमेट हुए थे कृतिका-अरमान?
    2. पायल मलिक ने किया इस पर रिएक्ट
    3. बताई बिग बॉस ओटीटी के घर के अंदर की सच्चाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों वाइफ कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ एंट्री ली थी। हालांकि, पायल पहले कुछ दिनों में ही घर से बाहर हो गईं और अब अरमान-कृतिका बिग बॉस के घर में अपना गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    कुछ दिनों पहले एक एपिसोड में अरमान-कृतिका का रोमांटिक मोमेंट्स कैप्चर किया गया था, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखने को मिला था कि दोनों कंबल ओढ़कर लेटे हुए हैं और कोजी होते दिख रहे हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो यूजर्स का पारा बढ़ गया। अब इस पर पायल ने रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कृतिका ने 'सौतन' पायल के खिलाफ भरे Armaan Malik के कान? पहली बीवी ने निकाला गुस्सा

    पायल ने बताई वीडियो की सच्चाई

    पायल मलिक का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने अब अपना रिएक्शन दिया है। पायल ने इंटीमेट वीडियो को एडिटेड बताया है। मैं विनती करती हूं कि ऐसा न करें।

    उन्होंने आगे कहा कि मैं बिग बॉस हाउस में रहकर आई हूं, मुझे वहां का चप्पा-चप्पा पता है। बेड के ऊपर जो लैंप दिखाया गया है, पहली बात वहां कोई लैंप नहीं है। यहां तक कि रजाई भी वहां की नहीं है। जो लोग घर के अंदर रहे हैं, वे जल्दी ही समझ जाएंगे कि यह क्लिप नकली है।

    खबरें और भी

    अरमान से तलाक लेंगी कृतिका?

    कुछ दिनों पहले पायल ने अपने व्लॉग में यह शेयर किया था कि वह नेगेटिव कमेंट्स से परेशान हो गई हैं। बात जब उन तक थी तो ठीक था, लेकिन अब वह चीज उनके बच्चों पर आ गई हैं। ऐसे में जब अरमान-कृतिका घर से बाहर आ जाएंगे, तो वह अपने तीनों बच्चों को लेकर उनसे अलग हो जाएंगी। अब देखना होगा कि क्या वह सच में अरमान से तलाक लेती हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल को मिलती है स्पेशल ट्रीटमेंट, चंद्रिका ने खोले घर के राज, पायल को अरमान की बताई ये बात