विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम वोट्स के आधार पर बिग बॉस ने इस कंटेस्टेंट को दिखाया बाहर का रास्ता, नाम सुन बोले फैंस- मोस्ट अवेटेड मोमेंट था

Published: Sun, 21 Jul 2024 11:10 AM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फैसल शेख ने एंट्री ...और पढ़ें

दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी
दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी

HighLights

  1. वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव ने ली एंट्री
  2. अदनान के दोस्त फैसल की भी हुई एंट्री
  3. बिग बॉस शो से बाहर हुए एक और कंटेस्टेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन एक नया ट्विस्ट लेकर आ रहा है। शो में हाल ही में यूट्यूबर अदनान शेख की एंट्री हुई है। उनके आने के बाद से घर का माहौल भले ही न बदला हो, लेकिन लोगों की एक दूसरे से केमिस्ट्री जरूर बदलती देखने को मिल रही है। हर हफ्ते किसी एक या दो कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म होता है। इस वीकेंड का वार में भी एक सदस्य ऐसा है, जो कम वोट्स के आधार पर बेघर हो चुका है।

वीकेंड का वार में आए एल्विश और फैसल

बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ कंटेस्टेंट्स की आपस में अच्छी बॉन्डिंग है। विशाल पांडेय, लवकेश कटारिया और सना मकबूल एक दूसरे से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वहीं, दीपक चौरसिया की भी घर में सबसे ठीक ठाक बनती है।

इस वीकेंड का वार एपिसोड में 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और पॉपुलर यूट्यूबर फैसल शेख ने एंट्री ली। जहां सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री का वीडियो छाया हुआ, वहीं, इस बात की चर्चा भी तेज है कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटा है।

यह भी पढ़ें: शादीशुदा दीपक चौरसिया खेलना चाहते हैं दूसरी पारी? Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट्स के सामने टिंडर ज्वाइन का खोला राज

इस हफ्ते बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) के एविक्शन और अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ विशाल, लवकेश, शिवानी और सना मकबूल हैं, तो दूसरी तरफ रणवीर, अरमान, कृतिका, साई केतन, दीपक, अदनान और सना सुल्तान हैं। मिड वीक एविक्शन की प्रक्रिया के बाद इस हफ्ते के लिए विशाल, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, सना मकबूल, अदनान शेख, सना सुल्तान और दीपक चौरसिया नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट थे।

इन सभी में से जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, वह पत्रकार दीपक चौरसिया हैं।

बिग बॉस की पल-पल की खबर देने वाले फैन पेज ने कन्फर्म किया है कि कम वोट्स के आधार पर दीपक का सफर शो से खत्म हो चुका है।

दीपक का नाम सुन कई फैंस ऐसे हैं, जिन्हें राहत मिली है। 

यह भी पढ़ें: फिनाले में पहुंचने के लिए विशाल पांडे ने बनाया मास्टर प्लान, Bigg Boss OTT 3 के फाइनलिस्ट होंगे ये कंटेस्टेंट्स! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।