यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'उसे जीने का हक नहीं...', बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप को लेकर Armaan Malik पर भड़कीं चंद्रिका दीक्षित
बिग बॉस ओटीटी 3 को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्ट्रीम हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और शो में दर्शकों को लगातार घमासान देखने को मिल रहा है। कृतिका और अरम ...और पढ़ें

HighLights
- बाहर आते ही बदले चंद्रिका गेरा दीक्षित के सुर
- अरमान मलिक पर लगे आरोपों पर कही ये बात
- चंद्रिका ने कहा- पता होता तो दूर रहती
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 अब एक दिलचस्प मोड़ ले चुका है। तीन हफ्ते पूरे होते-होते इस शो से अब तक पांच कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। लास्ट वीक हुए एविक्शन में जब चंद्रिका गेरा दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल अनिल कपूर के शो से बेघर हुईं तो फैंस को भी धक्का लगा, क्योंकि उन्हें इस सीजन का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था।
उनके घर में एंट्री करने से पहले हर किसी को यही लगा था कि वह इस सीजन की फाइनलिस्ट में से एक बनेंगी, लेकिन ये अरमान अधूरा ही रह गया।
घर के 'सरपंच' अरमान मलिक ने तो पहले ही प्रेडिक्ट कर दिया था कि घर से पिछले हफ्ते चंद्रिका ही बेघर होने वाली हैं। अब हाल ही में बाहर आने के बाद चंद्रिका गेरा दीक्षित ने अरमान मलिक को लेकर ऐसे बोल बोले हैं, जिसे सुनकर आपके कान भी खड़े हो जाएंगे।
अरमान मलिक पर भड़कीं चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस के घर में खुद को सबसे सच्ची इंसान मानती थीं। उनका मानना था कि वह अपनी आंखों के सामने कुछ भी गलत होते हुए नहीं देख सकती हैं। जब विशाल पांडे ने कृतिका मलिक को सुंदर बुलाया था और उस पर मुद्दा गरमाया था, तो चंद्रिका ने बार-बार वही वजह देकर विशाल को नॉमिनेट किया।
घर में उनकी सबसे अच्छी दोस्ती कृतिका मलिक और अरमान मलिक के साथ ही थी। हालांकि, अब बाहर आने के बाद जैसे ही उन्हें ये पता चला कि अरमान मलिक पर एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है, तो तुरंत ही चंद्रिका की उनके लिए तारीफ आलोचना में बदल गयी।
खबरें और भी
उन्होंने गलाटा इंडिया से बातचीत करते हुए कहा,
"अगर ये प्रूफ है कि उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है, तो उन्हें जीने का भी हक नहीं है, क्योंकि उनके घर खुद एक बेटी है तूबा। मैंने उन्हें बोला भी है कि जितना भाभियों के लिए आप नहीं करेंगे, उससे ज्यादा बेटी के लिए कर जाएंगे"।
बेटी सबकी होती है -चंद्रिका गेरा दीक्षित
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चंद्रिका गेरा दीक्षित ने कहा, "बेटी सिर्फ अरमान की नहीं है, बल्कि हर किसी की है"। खुद को कृतिका की दोस्त बताने वाली चंद्रिका ने ये सच्चाई सामने आने के बाद अपना स्टैंड बदलते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अरमान का सपोर्ट नहीं किया। वड़ा पाव गर्ल ने कहा, "मैंने उन्हें कहा था कि आप जगह-जगह जाकर आग लगाते हैं।
कृतिका का बतौर महिला मैंने सपोर्ट किया, लेकिन अगर मुझे अरमान के बारे में ये बातें पहले पता होती, तो मैं उसके पास भी नहीं बैठती, जो गलत है मेरे लिए वो गलत है"। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आते ही उन्होंने खुद को विनर बताया था।