यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 Nomination: घर के सबसे सीधे सदस्य ने लिया अरमान की बीवी से पंगा, 6 कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा
बिग बॉस ओटीटी 3 अब धीरे-धीरे ऐसे पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है जहां कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर वार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। तीसरे हफ्ते में आने के बाद ऐसा ...और पढ़ें

HighLights
- नॉमिनेशन में आए बिग बॉस के ये छह कंटेस्टेंट
- चंद्रिका के बाद अब किसका सफर होगा खत्म
- कृतिका मलिक पर इस कंटेस्टेंट ने किया वार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 का लेवल अब काफी हाई हो रहा है। दर्शकों को भी अरमान मलिक से लेकर विशाल पांडे और रणवीर शौरी जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स का गेम देखने में काफी मजा आ रहा है। हर हफ्ते किन्हीं दो कंटेस्टेंट का पत्ता इस विवादित शो से साफ हो रहा है।
पायल मलिक और पौलोमी दास जैसे सितारों के बाद अब तीसरा हफ्ता लगते ही रविवार के एपिसोड में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
उनके जाते ही अब एक बार फिर से घर में नॉमिनेशन टास्क खेला गया। इस टास्क में घर के सबसे शांत सदस्य ने अरमान मलिक की पत्नी कृतिका मलिक पर निशाना साधा। इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट चलिए देखते हैं।
इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट को कहना होगा अलविदा
बिग बॉस में घरवालों को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं, ऐसे में हर कोई अच्छा या बुरा करके घर में अपना गेम दिखाने से पीछे नहीं हट रहा है। बीते दिन जहां अनिल कपूर ने घरवालों से ये टास्क करवाया था कि वह स्टार और बेकार की उपाधि एक-एक कंटेस्टेंट को दे। जिसमें अधिकतर लोगों ने रणवीर शौरी को स्टार बताया और सना मकबूल -लवकेश को सबसे बेकार।
इस टास्क के बाद अब हाल ही में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क खेला। द खबरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें लव कटारिया, कृतिका मलिक, सना सुल्तान, अरमान मलिक, नेजी, साई केतन राव और सना मकबूल का नाम शामिल है।
खबरें और भी

नॉमिनेशन में इस कंटेस्टेंट ने निकाली कृतिका पर भड़ास
कृतिका मलिक को बिग बॉस के शो में अरमान मलिक का शैडो कहा जाता है। सना से लेकर कई घरवाले उन पर ये इल्जाम लगा चुके हैं कि उनका कोई गेम नहीं है।
Ghar mein ho rahe hai nominations, but with a twist! Kitna love, kitna hate? Kaun kisko karega nominate?
Jaanne ke like dekhiye #BiggBossOTT3 streaming exclusively on #JioCinema, tonight at 9pm.#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/wQUmtRVoVv
— JioCinema (@JioCinema) July 15, 2024
जब बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में नॉमिनेशन टास्क खेला गया तो घर के सीधे-साधे कंटेस्टेंट माने जाने वाले रैपर नेजी ने कृतिका के चेहरे पर फॉग लगाकर उन्हें घर से बेघर करने के लिए चुना, जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी झड़प भी हुई। पिछले हफ्ते जहां घरवालों ने एक-दूसरे को गेट आउट का मेडल पहनाया था, तो वहीं इस हफ्ते नॉमिनेट करने के लिए चेहरे पर फॉग लगाकर भड़ास निकाली।