Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साउथ का ये हैंडसम हीरो Bigg Boss OTT 3 में होगा लॉक, अनिल कपूर के शो में उड़ाएगा सबके तोते!

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 01:25 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 3 शुरू में चंद दिन बाकी हैं। शो में जाने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने नहीं आये हैं लेकिन कई नामों की चर्चा हो रही है। अनिल कपूर (Anil ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में कन्फर्म हुआ इस एक्टर का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस ओटीटी 3 में कन्फर्म हुआ इस एक्टर का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए कन्फर्म हुआ ये एक्टर
    2. साउथ फिल्मों में काम कर चुका है एक्टर
    3. बिग बॉस ओटीटी 3 में लॉक होने के लिए तैयार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नया सीजन, नया होस्ट और नये नियम के साथ 'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन (Bigg Boss OTT Season 3) आ रहा है। इस बार कंटेस्टेंट्स को सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा नहीं झेलना पड़ा, लेकिन अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने स्टाइल में सबको हैंडल करेंगे।

    'बिग बॉस ओटीटी 3' की अनाउंसमेंट हो गई, होस्ट भी कन्फर्म हो गया। अब इंतजार सिर्फ कंटेस्टेंट्स लिस्ट (Bigg Boss OTT 3 Contestant List) की है। इस बार बिग बॉस के घर में कौन लॉक होगा और कौन नहीं, अभी तक इसकी कन्फर्म लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कई नामों की चर्चा जोरों पर है। इस लिस्ट में अब एक और टीवी-साउथ एक्टर का नाम जुड़ गया है।

    साउथ के अभिनेता का बिग बॉस में होगा जलवा

    अनिल कपूर के शो में साउथ सिनेमा और टीवी में कोहराम मचाने वाले एक हैंडसम हीरो की एंट्री हुई है, जो अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से लड़कियों का दिल चुरा सकता है। हम बात कर रहे हैं 'इमली' स्टार साई केतन राव (Sai Ketan Rao) की। ईटाइम्स के मुताबिक, साई बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो साइन करने के बाद वह स्टाइलिस्ट से बात करके बिग बॉस के घर में लॉक होने की तैयारी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 Promo: 'मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ेगा', 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए नियम लेकर आएंगे अनिल कपूर

    Sai Ketan Rao

    साउथ फिल्मों में चलाया जादू

    साई केतन राव के बारे में बात करें तो वह साउथ फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में तेलुगु फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' (Nene Raju Nene Mantri) से की थी। वह 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर', 'स्ट्रेंजर्स' और 'पेल्लिकुतुरू पार्टी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    टीवी से मिली पॉपुलैरिटी 

    साउथ फिल्मों में काम करने के बाद साई केतन ने हिंदी टीवी शोज की ओर रुख किया और 'मेहंदी है रचने वाली' से डेब्यू कर पहचान हासिल की। वह हिट टीवी शो 'इमली' का भी हिस्सा रहीं। वह 'चाशनी' और 'नागिन 7' में भी काम किया है। 

    बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' जियो सिनेमा पर 21 जून से तापमान बढ़ाएगा। प्रीमियर के दौरान ही सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठेगा। 

    यह भी पढ़ें- TV की ये पॉपुलर 'बहू' Bigg Boss OTT 3 में लगाएंगी आग? फाइनली शो का हिस्सा बनने पर खुद तोड़ी चुप्पी