विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss से एलिमिनेट होते Payal Malik ने 'गोपी बहू' को दिया करारा जवाब, बोलीं- खुद तो मुस्लिम...

Published: Fri, 05 Jul 2024 03:34 PM (IST)

Bigg Boss OTT 3 में जिन तीन कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री लेते ही सुर्खियां बटोरी थी वह थी मलिक ...और पढ़ें

देवोलीना पर भड़कीं पायल मलिक/ फोटो- Instagram
देवोलीना पर भड़कीं पायल मलिक/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. पायल मलिक ने देवोलीना को सुनाई खरी-खोटी
  2. उनकी शादी को लेकर ही पायल ने उठा दिए सवाल
  3. पहले ही हफ्ते में बाहर हुई थीं पायल मलिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू से ही चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में जो कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं वह अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका और पायल हैं। जब इन तीनों ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

साथ निभाना साथिया की गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अरमान के उनकी पत्नियों के साथ बिग बॉस के घर में आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि गंदगी बताया।

कृतिका और अरमान जहां बिग बॉस के गेम में अब भी बने हुए हैं, तो वहीं पायल मलिक ने शो से बाहर आते ही अब देवोलीना की सभी बातों का ऐसा जवाब दिया है, जिससे गोपी बहू थोड़ी नाराज जरूर हो जाएंगी।

देवोलीना की बात पर पायल मलिक ने किया रिएक्ट

Youtuber पायल मलिक ने शो से बाहर आने के अपनी शादी को लेकर कई राज खोले। वह उन लोगों के सवालों का जवाब देने से भी पीछे नहीं हटीं, जिन्होंने उनके शादी में समझौता करने पर सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें: Lovekesh Kataria-नैजी की लड़ाई पर अरमान-सना ने लिए मजे, एक को बताया 'पिटबुल' तो दूसरे के लिए कह दी ये बात

हाल ही में जब उनसे देवोलीना के उनके और अरमान की शादी पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो पायल ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा,

"सबसे पहले आप ये देखिये आपको एक मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए कितना ट्रोल किया गया था,मैं बस ये कहना चाहती हूं कि जब हम आपकी लाइफ के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं, तो आपको भी कोई हक नहीं है कि आप हमारे रिश्ते के बारे में कुछ भी बोले"।

पायल मलिक ने बिग बॉस से निकलने के बाद खोले कई राज

पायल मलिक जब बिग बॉस के घर से आउट हुईं, तो उन्हें ये यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें फैंस ने वोट नहीं किया। उन्होंने अपने एविक्शन को अनफेयर बताते हुए कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा। इतना ही नहीं, पायल ने शिवानी कुमारी को भी दोगली बता दिया और कहा कि वह बिग बॉस के घर में जो कुछ भी कर रही हैं, वह महज एक नाटक है।

आपको बता दें कि सिर्फ पायल ही नहीं, बल्कि इस शो के दर्शक भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि वह इतनी जल्दी बेघर हो सकती हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मुझ पर फेंका गया ग्रेनेड...' 6 बार जब मौत के मुंह से बचकर निकले दीपक चौरसिया, शो पर खोले कई बड़े राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।